विज्ञापन

असम बाढ़ पीड़ितों के लिए सलमान खान ने बढ़ाया मदद का हाथ, खाने से लेकर जरूरत की चीजें पहुंचा रहें भाईजान

सलमान खान ने असम में आई भयंकर बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए आगे आने का फैसला किया है. लोगों की मदद करने वाली उनकी संस्था बीइंग ह्यूमन के जरिए एक बड़ा राहत अभियान चलाया जा रहा है.

असम बाढ़ पीड़ितों के लिए सलमान खान ने बढ़ाया मदद का हाथ, खाने से लेकर जरूरत की चीजें पहुंचा रहें भाईजान
असम बाढ़ पीड़ितों के लिए सलमान खान ने बढ़ाया मदद का हाथ
NDTV

असम इन दिनों मुश्किल दौर से गुजर रहा है. राज्य में भयंकर बाढ़ आई है. जिसमें कई लोगों ने अपनों और घरों को खो दिया है. हर कोई असम के लोगों की मदद के लिए आए आ रहा है. अब बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने असम में आई भयंकर बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए आगे आने का फैसला किया है. लोगों की मदद करने वाली उनकी संस्था बीइंग ह्यूमन के जरिए एक बड़ा राहत अभियान चलाया जा रहा है. असम में हाल के दिनों में सबसे खराब बाढ़ आई है. इससे कई परिवार बेघर हो गए हैं और रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करना मुश्किल हो गया है. 

ये भी पढ़ें: अगस्त 2026 में शुरू हो रहे ये 5 रियलिटी शो, एक में दिखेगी भोजपुरी सितारों की तू तू मैं मैं

ऐसे कर रहे हैं लोगों की मदद

सलमान खान इस समय मुंबई में फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं, लेकिन उन्होंने अपने फैन क्लब एसकेएफसी असम के साथ मिलकर राहत कार्य शुरू कर दिया है. अभियान का पहला चरण सिवसागर जिले के प्रभावित परिवारों पर केंद्रित है. गुवाहाटी से तैयार खाने के पैकेट भेजे जा रहे हैं. हर पैकेट में बिस्किट, गुड़, पोहा, मुरमुरे, ब्रेड, चीज और जैम जैसे सामान हैं, जो एक परिवार को करीब तीन दिन तक खाने के लिए पर्याप्त हैं. संस्था के लोग पीने का पानी, पानी साफ करने की गोलियां, सैनिटरी पैड और मच्छर भगाने वाली कुंडलियां भी बांट रहे हैं. इससे बाढ़ प्रभावित इलाकों में साफ-सफाई बनी रहे और बीमारियों का खतरा कम हो.

कई कलाकार मदद के लिए आगे आए

अगले चरण में राशन पैकेट और जरूरी दवाइयां बांटी जाएंगी. बीइंग ह्यूमन बाढ़ में क्षतिग्रस्त स्कूलों और अस्पतालों की मरम्मत में भी मदद करने की योजना बना रहा है. लंबे समय तक पुनर्वास के काम भी किए जाएंगे. असम बाढ़ के पीड़ितों की मदद के लिए अन्य बॉलीवुड सितारे भी आगे आए हैं. भूमि पेडनेकर, आदा शर्मा और गायक पापोन समेत कई कलाकारों ने लोगों से सहायता का आह्वान किया है. सलमान खान फिलहाल अपूर्व लाखिया की फिल्म मातृभूमि और वंशी पैदीपल्ली की तेलुगु फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं. इसके बावजूद उन्होंने बाढ़ पीड़ितों की मदद को प्राथमिकता दी है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Assam Flood, Assam Flood Alert, Salman Khan, Salman Khan  age, Salman Khan News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com