विज्ञापन
This Article is From Jan 08, 2023

Somi Ali: सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली बोलीं- उसने 8 साल तक मुझे मारा पीटा और मेरा शोषण किया 

बॉलीवुड की पूर्व अभिनेत्री और सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली ने 90 के दशक में बॉलीवुड में कुछ फिल्में की थी. तब उनके और सलमान के अफेयर ने खूब सुर्खियां बटोरी थी. वह सलमान खान के बारे में खुलासे करती रहती हैं.

Somi Ali: सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली बोलीं- उसने 8 साल तक मुझे मारा पीटा और मेरा शोषण किया 
एक बार फिर सलमान खान की एक्स सोमी अली ने लगाया उन पर आरोप
नई दिल्ली:

बॉलीवुड की पूर्व अभिनेत्री और सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली ने 90 के दशक में बॉलीवुड में कुछ फिल्में की थी. तब उनके और सलमान के अफेयर ने खूब सुर्खियां बटोरी थी. हालांकि बाद में एक्ट्रेस ने बॉलीवुड को अलविदा कह दिया था. अब वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन वह सलमान खान के बारे में खुलासे करती रहती हैं. उन्होंने अपने लेटेस्ट पोस्ट में लिखा है, कई बार ऐसा होता है जब आपने पोस्ट की और फिर पोस्ट को डिलीट कर दिया.. क्या आप इसके पीछे का कारण साझा कर सकते हैं? हां, क्योंकि मैंने गुस्से के कारण अपशब्दों का प्रयोग किया था. एक एनजीओ के कार्यकारी निदेशक के रूप में सोशल मीडिया पर ऐसे अभद्र पोस्ट करना मेरे लिए सही नहीं है. इसलिए मैंने उन्हें हटा दिया. 

क्या हुआ सोमी अली और सलमान खान के बीच. ये एक ऐसा सवाल है जो हर कोई पूछ रहा है. उनके साथ बिताए आठ साल मेरे पूरे अस्तित्व के सबसे बुरे साल थे. उनके कई अफेयर्स और छेड़खानी के अलावा वह मुझे बदसूरत, बेवकूफ और गूंगी कहकर लगातार मुझे नीचा दिखाते थे. एक भी दिन ऐसा नहीं गया, जब उसने मुझे नीचा नहीं दिखाया. उसने वर्षों तक मुझे सार्वजनिक रूप से अपनी प्रेमिका के रूप में स्वीकार नहीं किया. जब उसने आखिरकार किया तो वह अपने दोस्तों के सामने मेरा अपमान करता रहा और मुझे नॉनस्टॉप डांटता था. 

मुझे यह कहने में कोई हिचक नहीं है कि मेरे साथ उसके व्यवहार को देखते हुए मैं दूसरों से जुड़ने लगी. मुझे एक ऐसे व्यक्ति की खोज थी जो मेरी देखभाल करे और मुझसे प्यार करे. कोई जो मेरा अपमान नहीं करे और वास्तव में मेरे लिए अच्छा हो. दुर्भाग्य से, मैं इस बात से अनजान थी कि ये लोग केवल मेरा यूज कर रहे थे. जब सलमान को मेरे रिस्ते के बारे में पता चला तो उसने मुझे यह कहकर पीटा कि मैं एक पुरुष हूं और केवल पुरुष ही महिलाओं को धोखा दे सकते हैं. मैं उस वो बात और उससे दुर्गंधित सेक्सिज्म से भौचक्की रह गई थी. हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि सिर्फ इसलिए कि सलमान या कोई और आपके लिए अच्छा है, वे दूसरों के साथ भी वैसे ही हैं. मेरे साथ उसके हर तरह के सबसे खराब अनुभव रहे हैं. 

इससे पहले सोमी ने सलमान के साथ अपनी एक पुरानी तस्वीर शेयर कर के "फिजिकल एब्यूज" किए जाने के बारे में लिखा. सोमी ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "भारत में मेरे शो पर प्रतिबंध लगाओ फिर मुझे मुकदमे की धमकी दो, तुम बकवास हो. कायर हो. मेरे पास 50 वकील हैं जो मुझे सिगरेट की जलन, शारीरिक शोषण और तुम्हारे द्वारा मेरे साथ किए गए शोषण से बचाने के लिए हैं और यह वर्षों तक चला. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Somy Ali Actress, Somy Ali And Salman Khan, Somy Ali Comeback, Somy Ali Autobiography, Somy Ali Comeback In Bollywood, Somy Ali Instagram, Somy Ali Latest Photo, Somy Ali Love Story, Somy Ali News, Somy Ali Latest Post, Somy Ali Says Salman Khan Cheated On Her, Somy Ali Reveals About Salman Khan, Somy Ali Reveals About Breakup With Salman Khan, Somy Ali Sexually Assaulted, Somy Ali Slaman Khan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com