विज्ञापन

पाकिस्तान में जन्मीं ये दो एक्ट्रेस, 90s में बताया गया एक-दूसरे की प्रतिद्वंद्वी, आज दोनों फिल्मों से गायब

two Pakistan born actresses were considered rivals in 90s: सोमी अली ने बताया कि 90 के दशक में मैगजीन मुझे और जेबा बख्तियार को एक-दूसरे के खिलाफ प्रतिद्वंद्वी बताते थे.  

पाकिस्तान में जन्मीं ये दो एक्ट्रेस, 90s में बताया गया एक-दूसरे की प्रतिद्वंद्वी, आज दोनों फिल्मों से गायब
जेबा बख्तियार के साथ दोस्ती पर सोमी अली ने कही ये बात
नई दिल्ली:

आज के दौर में जहां सोशल मीडिया के जरिए फैंस सीधे अपने पसंदीदा सितारों से जुड़ जाते हैं, वहीं एक समय ऐसा भी था जब फिल्मी दुनिया की खबरें सिर्फ मैगजीन और अखबारों के जरिए ही लोगों तक पहुंचती थीं. उस दौर में जो छपता था, वही सच माना जाता था. 90 के दशक का बॉलीवुड इसी तरह के किस्सों से भरा हुआ है, जब सितारों के बीच की दोस्ती और रिश्तों को अक्सर अलग रंग देकर पेश किया जाता था. अब उसी दौर को याद करते हुए अभिनेत्री सोमी अली ने एक पुराना किस्सा साझा किया, जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे उन्हें और जेबा बख्तियार को लेकर मैगजीन ने गलत छवि बनाई थी.

सोमी अली ने बताया सच

सोमी अली ने अपने सोशल मीडिया पर एक थ्रोबैक पोस्ट शेयर करते हुए 90 के दशक की मीडिया कल्चर पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा, ''उस समय सोशल मीडिया जैसी कोई चीज नहीं थी, जिससे लोग सेलिब्रिटीज की असली जिंदगी को समझ सकें. इस वजह से मैगजीन और टैब्लॉइड्स को खुली छूट मिल जाती थी और वे अपनी मर्जी से कहानियां बनाकर छापते थे. उस दौर में दर्शकों के पास कोई दूसरा जरिया नहीं होता था, जिससे वे सच्चाई जान सकें.''

ये भी पढ़ें- 4000 करोड़ की रामायणम् में रावण ने लिए 100 करोड़, 90s में अरविंद त्रिवेदी से खौफ खाते थे लोग, फीस जान हैरान रह जाएंगे आप

जेबा बख्तियार से ऐसी थी खास मुलाकात

अपनी पोस्ट में सोमी अली ने साल 1993 की एक खास मुलाकात का जिक्र किया, जब उनकी पहली बार जेबा बख्तियार से मुलाकात हुई थी. उन्होंने बताया, ''हम दोनों ही पाकिस्तान में जन्मी थीं लेकिन मेरा पालन-पोषण अमेरिका में हुआ था. इस समानता को आधार बनाकर उस समय की मैगजीन ने हम दोनों के बीच प्रतिस्पर्धा और टकराव की कहानी गढ़ने की कोशिश की, लेकिन हकीकत इससे बिल्कुल अलग थी.''

मैगजीन ने बताया प्रतिद्वंदी

उन्होंने कहा, "मैगजीन की यह कोशिश कभी सफल नहीं हो पाई. असल जिंदगी में मेरे और जेबा बख्तियार के बीच कोई राइवलरी नहीं थी बल्कि हमारे बीच सम्मान और समझ का रिश्ता था. मैं आज भी उस पहली मुलाकात को अच्छे अनुभव के तौर पर याद करती हूं और मेरे मन में जेबा के लिए काफी इज्जत है." सोमी अली ने जेबा बख्तियार की तारीफ करते हुए कहा, ''वह बेहद खूबसूरत और अच्छी इंसान हैं. वह हमेशा खुश रहें और उन्हें जिंदगी में हर खुशी मिले.''

फिल्मी दुनिया से दूर हैं दोनों एक्ट्रेस

अगर जेबा बख्तियार की बात करें तो उन्होंने साल 1991 में रिलीज हुई फिल्म 'हिना' से पहचान हासिल की थी. इस फिल्म में उनके साथ ऋषि कपूर और अश्विनी भावे नजर आए थे. फिल्म का निर्देशन रणधीर कपूर ने किया था. भारत-पाकिस्तान की पृष्ठभूमि पर बनी इस प्रेम कहानी को दर्शकों ने काफी पसंद किया. हालांकि आज वह बॉलीवुड से गायब हैं. जबकि सोमी अली सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. लेकिन फिल्मी दुनिया से वह भी दूर हैं. 

ये भी पढ़ें- पहली शादी के कारण पारसी समुदाय से किया विरोध का सामना, 8 साल छोटे एक्टर से की दूसरी शादी, अब एक्ट्रेस कर रही ये काम 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Somy Ali, Zeba Bakhtiyar, Somy Ali News, Somy Ali Zeba Bakhtiyar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com