विज्ञापन

जब हिमेश रेशमिया को फोन कर सलमान खान सुनते थे ये गाना, हर नज्म में निकलते थे आंसू, याद आ जाती थीं ऐश्वर्या

तेरे नाम का टाइटल ट्रैक पहले सलमान खान को ध्यान में रखकर नहीं लिखा गया था. लेकिन गाने की लाइन क्यों किसी को वफा के बदले वफा नहीं मिलती. सलमान की पर्सनल लाइफ से इस कदर मेल खा गई कि वह इसे सुनकर टूट जाते थे.

जब हिमेश रेशमिया को फोन कर सलमान खान सुनते थे ये गाना, हर नज्म में निकलते थे आंसू, याद आ जाती थीं ऐश्वर्या
जब हिमेश रेशमिया को फोन कर सलमान खान सुनते थे ये गाना

कुछ मूवीज, उनके डायलॉग या गाने ऐसे होते हैं जो न सिर्फ फैन्स के दिलों को छूते हैं. बल्कि एक्टिंग की दुनिया में रमे रहने वाले सितारों के असल जज्बात भी सबके सामने ले आते हैं. सलमान खान भी एक फिल्म के गाने को सुनकर अपने इमोशन्स पर काबू नहीं रख सकें. और, सबके सामने ही वो बार बार रो पड़े. बेशक इस गाने को सुनकर ब्रेकअप का दर्द उभर आता है और टूटे दिलों के जख्म हरे हो जाते हैं. लेकिन सलमान खान जैसा उम्दा कलाकार भी अगर अपना दर्द छुपा न सके तो सोचिए गाने में कितनी गहराई होगी.

ये भी पढ़ें; धुरंधर के प्रोड्यूसर्स की लिस्ट में राहुल गांधी का नाम? ओटीटी पर रिलीज होने के बाद हुआ बड़ा खुलासा

ये है वो गाना

हम जिस गाने की बात कर रहे हैं वो फिल्म तेरे नाम का गाना है. बहुत कम लोग जानते हैं कि इस गाने का रिश्ता सिर्फ परदे की कहानी से नहीं. बल्कि सलमान खान की असल जिंदगी के दर्द से भी जुड़ा था. सालों बाद मशहूर गीतकार समीर अंजान ने इस गाने से जुड़ा एक ऐसा किस्सा शेयर किया. जिसने फैंस को भावुक कर दिया. ये किस्सा उस दौर का है, जब सलमान अपने टूटे दिल से जूझ रहे थे. समीर अंजान ने शुभांकर मिश्रा को दिए इंटरव्यू में बताया कि तेरे नाम का टाइटल ट्रैक पहले सलमान खान को ध्यान में रखकर नहीं लिखा गया था. लेकिन गाने की लाइन क्यों किसी को वफा के बदले वफा नहीं मिलती. सलमान की पर्सनल लाइफ से इस कदर मेल खा गई कि वह इसे सुनकर टूट जाते थे.

बार बार रोए सलमान

समीर के मुताबिक ऐश्वर्या राय से ब्रेकअप के बाद सलमान का दर्द अभी बहुत ताजा था. शूटिंग से पहले वो कई बार म्यूजिक डायरेक्टर हिमेश रेशमिया को फोन करते और उनसे ये गाना गाने के लिए कहते. जैसे ही हिमेश गाना शुरू करते सलमान इमोशनल हो जाते और कई बार रो पड़ते थे. उस वक्त उनके लिए ये सिर्फ एक फिल्मी गाना नहीं बल्कि दिल का हाल बन चुका था. अब करीब 23 साल बाद तेरे नाम एक बार फिर सिनेमाघरों में लौटने जा रही है. 27 फरवरी 2026 को ये फिल्म PVR और INOX जैसे बड़े थिएटर चेन में दोबारा रिलीज होगी. हो सकता है कि फिर से इस फिल्म और इस गाने को सुन कुछ और अधूरी मोहब्बतें सिसक उठी.

.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com