विज्ञापन

धुरंधर के प्रोड्यूसर्स की लिस्ट में राहुल गांधी का नाम? ओटीटी पर रिलीज होने के बाद हुआ बड़ा खुलासा

सिनेमाघरों में के बाद रणवीर सिंह फिल्म 'धुरंधर' ओटीटी पर धमाल मचा रही है. इस फिल्म को दर्शकों को भरपूर प्यार मिला है. 'धुरंधर' से जुड़े कई वीडियो भी सोशल मीडिया जमकर वायरल हो रहे हैं.

धुरंधर के प्रोड्यूसर्स की लिस्ट में राहुल गांधी का नाम? ओटीटी पर रिलीज होने के बाद हुआ बड़ा खुलासा
धुरंधर के प्रोड्यूसर्स की लिस्ट में राहुल गांधी का नाम?

सिनेमाघरों में के बाद रणवीर सिंह फिल्म 'धुरंधर' ओटीटी पर धमाल मचा रही है. इस फिल्म को दर्शकों को भरपूर प्यार मिला है. 'धुरंधर' से जुड़े कई वीडियो भी सोशल मीडिया जमकर वायरल हो रहे हैं. 'धुरंधर' में एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर के रूप में राहुल गांधी का नाम देखकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हुई. लोग हैरान थे कि क्या कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस फिल्म को सपोर्ट किया है? लेकिन सच ये है कि ये वो राहुल गांधी नहीं हैं जिन्हें हम राजनीति में जानते हैं. ये नाम एक फिल्म प्रोड्यूसर का है, जो बॉलीवुड और ओटीटी प्रोजेक्ट्स में काम करते हैं. 

कौन है प्रोड्यूसर राहुल गांधी

इस राहुल गांधी ने पहले भी कई हिट फिल्मों और वेब सीरीज में काम किया है, जैसे 'रुस्तम', 'द फैमिली मैन', 'रॉकेट बॉयज' और 'लकी बास्कर'. वो काफी सफल हैं, लेकिन मीडिया से दूर रहते हैं और सिर्फ अपने काम पर फोकस करते हैं.'धुरंधर' एक स्पाई थ्रिलर फिल्म है, जिसे आदित्य धर ने डायरेक्ट किया है. इसमें रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना मुख्य भूमिकाओं में हैं. फिल्म हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है और दर्शकों को काफी पसंद आई है. क्रेडिट्स में जब ये नाम दिखा, तो लोगों ने स्क्रीनशॉट शेयर किए और मजाकिया कमेंट्स किए.

ये भी पढ़ें: Entertainment Top 5: रोहित शेट्टी के घर गोलीबारी, द 50 आज से होगा शुरू और मिर्जापुर की शूटिंग खत्म सहित पढ़ें बॉलीवुड की आज की 5 बड़ी खबरें

लोगों का रिएक्शन 

किसी ने लिखा, "राहुल गांधी हमेशा से राष्ट्रवादी थे, बस चुप रहकर काम बोलते हैं." वहीं किसी ने कहा, "क्या कमाल का संयोग है!" फैक्ट-चेक करने पर साफ हो गया कि राजनीतिक राहुल गांधी का इस फिल्म से कोई लेना-देना नहीं है. एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर फिल्म के फाइनेंस, बड़े फैसले और संसाधनों को देखता है, लेकिन रोजाना क्रिएटिव काम में ज्यादा शामिल नहीं होता. सोशल मीडिया पर ये खबर वायरल होने से मीम्स भी बने, लेकिन असलियत नाम की समानता भर है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dhurandhar, Rahul Gandhi, Dhurandhar Producer Rahul Gandhi, Producer Rahul Gandhi, Dhurandhar Film
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com