विज्ञापन
This Article is From Sep 02, 2023

'जवान' की एडवांस बुकिंग देख फूट-फूटकर रोए सलमान खान और अक्षय कुमार, देखे ये मजेदार मीम्स

अब तक शाहरुख खान की इस फिल्म की 80 हजार से ज्यादा एडवांस बुकिंग हो चुकी है और बुकिंग का सिलसिला बदस्तूर जारी है. वहीं जवान की एडवांस बुकिंग को देख सोशल मीडिया पर मजेदार मीम्स वायरल हो रहे हैं.

'जवान' की एडवांस बुकिंग देख फूट-फूटकर रोए सलमान खान और अक्षय कुमार, देखे ये मजेदार मीम्स
जवान की एडवांस बुकिंग को लेकर बने खूब फनी मीम्स
नई दिल्ली:

जवान की एडवांस बुकिंग शुरू होते ही धमाल मचा रही है. लोग धड़ाधड़ शाहरुख खान और नयनतारा की इस फिल्म को देखने के लिए टिकट बुक कर रहे हैं. शुक्रवार सुबह 10 बजे से जवान की एडवांस बुकिंग शुरू हुई. जिसके बाद बुकिंग के हर घंटे ने लोगों को चौंका दिया है. अब तक शाहरुख खान की इस फिल्म की 80 हजार से ज्यादा एडवांस बुकिंग हो चुकी है और बुकिंग का सिलसिला बदस्तूर जारी है. वहीं जवान की एडवांस बुकिंग को देख सोशल मीडिया पर मजेदार मीम्स वायरल हो रहे हैं. 

हम आपको जवान की एडवांस बुकिंग से जुड़े मजेदार मीम्स से रूबरू करवाते हैं:- 


आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर शाहरुख खान के फैन क्लब ने दावा किया है कि किंग खान की फिल्म ने साढ़े चार घंटे में करीब 80 हजार टिकट बिक गई हैं, जो काफी हैरान कर देने वाला आंकड़ा हैं. हालांकि शाहरुख खान की फिल्म की एडवांस बुकिंग को लेकर लगातार नए-नए आंकड़े सामने आ रहे हैं. गुरुवार को जवान का ट्रेलर रिलीज हुआ, जिसे खूब पसंद किया जा रहा है. ट्रेलर में शाहरुख खान के एक्शन को खूब पसंद किया गया है. 

गौरतलब है कि शाहरुख खान के अलावा, फिल्म में नयनतारा और विजय सेतुपति भी मुख्य भूमिकाओं में हैं, दीपिका पादुकोण एक विशेष भूमिका में हैं, साथ ही सान्या मल्होत्रा, प्रियामणि, गिरिजा ओक, संजीता भट्टाचार्य, लहर खान, आलिया कुरेशी, रिद्धि डोगरा और सुनील ग्रोवर भी हैं. फिल्म 7 सितंबर को रिलीज होने को तैयार है और एडवांस बुकिंग के मामले में रिकॉर्ड तोड़ रही है. अभी आने वाले दिनों फिल्म की एडवांस बुकिंग में तेजी देखने को मिल सकती है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jawan, Jawan Advance Booking Day 1, Jawan Memes, Salman Khan, Akshay Kumar, Jawan Blockbuster, Jawan Advance Booking Records, Jawan Box Office Collection
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com