विज्ञापन

Salim Khan Health News: वेंटिलेटर पर सलमान खान के पापा सलीम खान, मिलने पहुंचे जावेद अख्तर और संजय दत्त

सलमान खान के पिता और मशहूर स्क्रीनराइटर सलीम खान को मंगलवार को डॉ. जलील पारकर की देखरेख में मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया.

Salim Khan Health News: वेंटिलेटर पर सलमान खान के पापा सलीम खान, मिलने पहुंचे जावेद अख्तर और संजय दत्त
वेंटिलेटर पर सलमान खान के पापा सलीम खान
नई दिल्ली:

सलमान खान के पिता और मशहूर स्क्रीनराइटर सलीम खान को मंगलवार को डॉ. जलील पारकर की देखरेख में मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया.  इलाज कर रहे डॉक्टर ने मीडिया को बताया कि उनकी हालत स्थिर है, लेकिन उन पर कड़ी नजर रखी जा रही है. सलीम खान के साथी और सहयोगी रहे जावेद अख्तर संजय दत्त के साथ कल रात हॉस्पिटल में उनसे मिलने गए.  सलमान खान, अलवीरा खान, आयुष शर्मा, अरबाज खान और सलीम खान के पोते-पोतियां निर्वाण, अरहान खान और अयान अग्निहोत्री भी मौजूद थे.  
 

अस्पताल ने कल एक प्रेस बयान में कहा, "मिस्टर सलीम खान, मशहूर बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के पिता, जो अपने आप में एक आइकॉन हैं. उन्हें सुबह 8:30 बजे लीलावती अस्पताल के ICU में डॉ. जलील पारकर के अंडर में भर्ती कराया गया. "उन्हें फैमिली डॉक्टर डॉ. संदीप चोपड़ा इमरजेंसी में लाए थे. इमरजेंसी केयर शुरू की गई और मिस्टर सलीम खान को पहली मंजिल पर इंटेंसिव केयर यूनिट में शिफ्ट कर दिया गया.  "डॉक्टरों की एक टीम, जिसमें डॉ. विनय चव्हाण (न्यूरोलॉजिस्ट), डॉ. अजीत मेनन (कार्डियोलॉजिस्ट), डॉ. नितिन डांगे (न्यूरोसर्जन), और डॉ. बिनीत अहलूवालिया शामिल थे. डॉक्टरों की टीम ने उनका इलाज किया.   

सलीम खान का काम

सलीम खान और जावेद अख्तर की मशहूर जोड़ी, सलीम-जावेद के नाम से मशहूर थी.  1970 के दशक में अपनी दमदार राइटिंग से हिंदी सिनेमा को दोनों ने कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी.  इस जोड़ी ने शोले, दीवार, त्रिशूल, डॉन और काला पत्थर जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में साथ काम किया. 

यह भी पढें:

Valentine Day पर स्मृति ईरानी ने 'सेल्फ लव' को लेकर कही दिल छू लेने वाली बात, बोलीं- एक शांत प्रेम को चुनिए और 

धुरंधर एक्ट्रेस सारा अर्जुन, तमन्ना भाटिया और श्रीनिधि शेट्टी ने ईशा फाउंडेशन में मनाई महा शिवरात्रि, सितारों ने जमकर किया डांस, वीडियो वायरल

शिवरात्रि पर मिलिंद सोमन और अंकिता कोंवर ने रखा व्रत, होस्ट किया पिंकथॉन, लिखा- 'शिव डिसिप्लिन में हैं'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Salim Khan Health News, Salim Khan, Salim Khan Acting, Salim Khan Hospital Update, Salim Khan Hospitalised
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com