विज्ञापन
8 minutes ago

Salim Khan Health Live Updates: सलीम खान मुंबई के लीलावती अस्पताल में एडमिट हैं, जिनसे मिलने उनके परिवार के सदस्य पहुंच रहे हैं. सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आ रहे हैं, जिसमें सलमान खान को अस्पताल से निकलते हुए देखा जा सकता है. जबकि पैपराजी द्वारा शेयर किए गए वीडियो में सलीम खान के बड़े दामाद अतुल अग्निहोत्री भी अस्पताल ससुरजी से मिलने जाते हुए दिख रहे हैं. इसके अलावा सलीम खान की हेल्थ से जुड़े अपडेट सामने आ रहे हैं. यही नहीं सलीम-जावेद की जोड़ी के मशहूर राइटर जावेद अख्तर भी सलीम खान से मिलने के लिए अस्पताल पहुंचे थे. बताया जा रकहा है कि 18 फरवरी को 11 बजे सलीम खान के हेल्थ अपडेट्स जारी किए जा सकते हैं. सलीम खान  90 वर्ष के हैं. जिन्हें शोले जैसी फिल्म के लिए पहचाना जाता है.

पीटीआई के मुताबिक, सलीम खान अस्पताल में 17 फरवरी की सुबह एडमिट हुए थे. वहीं उन्हें इंटेसिव केयर यूनिट यानी आईसीयू (ICU) में रखा गया है, जिसके चलते अस्पताल में सलीम खान की बेटी अलवीरा खान, दामाद अतुल अग्निहोत्री और पोते अयान अग्निहोत्री भी मशहूर स्क्रीनराइटर से मिलने हॉस्पिटल पहुंचे.

सलीम खान की गोद ली हुई बेटी अर्पिता खान के पति, एक्टर आयुष शर्मा को भी हॉस्पिटल में देखा गया है. जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि सलीम खान, जो अपने पुराने पार्टनर जावेद अख्तर के साथ शोले, हाथी मेरे साथी, जंजीर और मिस्टर इंडिया जैसी मशहूर फिल्में लिखने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने 24 नवंबर, 2025 को अपना 90वां जन्मदिन मनाया था.

सलीम खान हेल्थ लाइव अपडेट्स | Salim Khan Health Live Updates

Salim Khan Health LIVE Updates: सलमान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली की पोस्ट, लिखा- मेरे लिए पिता समान, बेटी की तरह प्यार दिया

सलीम खान अस्पताल में भरती हैं. अस्पताल उनसे मिलने के लिए सिनेमा की दुनिया की दिग्गज हस्तियां पहुंच रही हैं और सोशल मीडिया पर भी लोग उनके जल्द सेहतमंद होने की दुआ कर रहे हैं. सोमी अली ने इंस्टाग्राम पर सलीम खान के लिए एक पोस्ट शेयर की है. उन्होंने लिखा है, 'सलीम खान के अस्पताल में भर्ती होने की खबर सुनकर मेरा दिल बैठ गया. दुनिया के लिए, वे एक महान लेखक हैं जिन्होंने अमिताभ बच्चन जैसे सितारों का करियर संवारने में अहम भूमिका निभाई और शोले जैसी शानदार फिल्म दी. मेरे लिए, वे पिता समान हैं. उनके घर में रहते हुए, मुझे बेटी की तरह प्यार मिला, हमेशा साथ बैठकर खाना खाया, आस्था पर गहरी चर्चाएं कीं, जहां सभी धर्मों का सम्मान और आदर किया जाता था. उन्होंने मुझे सिखाया कि ईश्वर सिद्धांतों से बड़ा है, और कहानी में हमेशा नाटकीयता के नीचे सच्चाई छिपी होनी चाहिए. उनकी प्रतिभा ने सिनेमाई इतिहास रचा. उनकी मानवता ने लोगों को प्रेरित किया. मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं. वे मेरे लिए शब्दों से कहीं अधिक मायने रखते हैं.'

Salman Khan Father Salim Khan Health Live Updates: सलीम खान से मिलने पहुंचे जावेद अख्तर और संजय दत्त

Salim Khan Health Live Updates: फिल्मी दुनिया की मशहूर हस्ती जावेद अख्तर, एक्टर संजय दत्त के साथ सलीम खान से मिलने के लिए अस्पातल पहुंचे. सलमान खान, अलवीरा खान, आयुष शर्मा, अरबाज खान और सलीम खान के पोते-पोती निर्वाण, अरहान खान और अयान अग्निहोत्री भी वहां मौजूद थे. 

Salman Khan Father Salim Khan Health Live Updates: सलीम खान की सेहत की खबर सुन टेंशन में गदर 2 डायरेक्टर

गदर 2 डायरेक्टर अनिल शर्मा ने सलीम खान की सेहत से जुड़ी खबर सुन सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर लिखा, सलीम साहब की सेहत की खबर सुन चिंता हुई. दुआ करता हूं कि वो जल्द से जल्द स्वस्थ होकर घर लौट आएं. उनका कलम हमारे सिनेमा की पहचान है. भगवान उन्हें लंबी और सेहतमंद जिंदगी दें.

Salman Khan Father Salim Khan Health Live Updates: सलीम खान से मिलने आधी रात को अस्पताल पहुंचे संजय दत्त

सलीम खान मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी सेहत की अपडेट लेने के लिए करीबी उनसे मुलाकात करने पहुंच रहे हैं. देर रात संजय दत्त यानी संजू बाबा भी सलीम खान से मिलने पहुंचे.

Salman Khan Father Salim Khan Health Live Updates: सलीम खान से मिलने के लिए बारी बारी अस्पताल पहुंचा पूरा परिवार

 पैपराजी विरल भयानी के इंस्टा पेज पर आप अरबाज खान, शूरा, अरहान खान, अतुल अग्निहोत्री, आयूष शर्मा को सलीम खान से मिलने के लिए अस्पताल पहुंचते देख सकते हैं.

Salim Khan Health LIVE Update: पति सलीम खान से मिलने रात में अस्पताल पहुंचीं सलमा खान

सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है. इसमें आप सलमान खान की मम्मी और सलीम खान की पत्नी  सलमा खान को लीलावती अस्पताल के बाहर देख सकते हैं. 

Salim Khan Health Live Update: डॉक्टर ने बताया कैसी है सलमान खान के पापा सलीम खान की तबीयत

सलीम खान के डॉ. जलील पारकर ने ऑफिशियल स्टेटमेंट में कहा, यह सच है कि मिस्टर सलीम खान (मशहूर बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के पिता) और जो खुद एक आइकन हैं, उन्हें सुबह 8.30 बजे लीलावती हॉस्पिटल के ICU में डॉ. जलील पारकर की देखरेख में भर्ती कराया गया है. उन्हें उनके फैमिली डॉक्टर डॉ. संदीप चोपड़ा इमरजेंसी में लाए थे, जिसके बाद इलाज शुरू किया गया और मिस्टर सलीम खान को पहली मंजिल पर इंटेंसिव केयर में शिफ्ट कर दिया गया है. डॉ. विनय चव्हाण (न्यूरोलॉजिस्ट), डॉ. अजीत मेनन (कार्डियोलॉजिस्ट) और डॉ. नितिन डांगे (न्यूरोसर्जन) और डॉ. बिनीत अहलूवालिया की डॉक्टरों की एक टीम उनका इलाज कर रही है. रिश्तेदारों की रिक्वेस्ट का सम्मान करते हुए आज और जानकारी शेयर नहीं की जा रही है. हालांकि, कल सुबह 11 बजे हम रिश्तेदारों की सहमति से और मरीज की गोपनीयता को पूरी तरह बनाए रखते हुए एक प्रेस बुलेटिन देंगे. वह स्टेबल हैं लेकिन उनके क्लिनिकल स्टेटस को ध्यान में रखते हुए उन पर कड़ी नजर रखी जा रही है.

Salman Khan Father Salim Khan Health Update: सलीम खान को देखने अस्पताल पहुंची पहली पत्नी सलमा खान

मुंबई के लीलावती अस्पताल में सलीम खान का इलाज चल रहा है, जिसके चलते पूरा खान परिवार अस्पताल में मौजूद है. वहीं दिग्गज राइटर की पहली पत्नी सलमा खान को भी अस्पताल पहुंचते हुए देखा गया.

Salim Khan News Update: अस्पताल में दिखा पूरा खान परिवार

Salim Khan News Update: कब अस्पताल में भर्ती हुए सलीम खान

सलीम खान को मंगलवार सुबह मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. उनके बेटे, सुपरस्टार सलमान खान को आज सुबह हॉस्पिटल में देखा गया.

Salim Khan News Update: सलीम खान से मिलने हेलन अस्पताल पहुंचीं

सलीम खान लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं. ऐसे में उन्हें देखने के लिए उनकी दूसरी पत्नी हेलन पहुंची हैं. 

Salim Khan News Update: जब सलीम खान नहीं दे पाए थे सलमान खान के स्कूल की फीस

यह बात उस वक्त की है जब सलमान खान चौथी क्लास में पढ़ते थे. उस वक्त सलीन खान आर्थिक तंगी से गुजर रहे थे. जिसके चलते वह बेटे सलमान खान की फीस जमा नहीं कर पाए थे. 

Salim Khan News Update: सलीम खान की कई फिल्में ओटीटी पर मौजूद

सलीम खान शोले, डॉन, मिस्टर इंडिया और जंजीर जैसी हिट फिल्में जियोहॉटस्टार, प्राइम वीडियो और जी5 जैसे ओटीटी पर मौजूद है

Salim Khan News Update: सलीम खान ने दी शानदार फिल्में

सलीम खान को बॉलीवुड का शानदार स्क्रीनराइटर कहा जाता है. उन्होंने जवेद अख्तर के साथ मिलकर 'शोले', 'दीवार', 'ज़ंजीर' जैसी क्लासिक फिल्में दी हैं. 

Salim Khan News Update: सलीम खान ने 8 दिसंबर 2025 को मनाया 90वां जन्मदिन

सलीम खान 8 दिसंबर 2025 को 90 साल के हो गए हैं. वहीं इसी महीने उन्होंने अपनी शादी की 61वां सालगिरह पत्नी सलमा खान के साथ मनाई थी, जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी. 

Salim Khan News Update: सलीम खान से मिलने पहुंचे बेटे अरबाज खान और बहू शूरा खान

अरहान खान के बाद पापा अरबाज खान अपनी पत्नी शूरा खान के साथ पिता सलीम खान से मिलने पहुंचे.

Salim Khan Health Update: कौन कर रहा है सलमान खान के पापा सलीम खान का इलाज

राइटर सलीम खान अस्पताल में एडमिट हैं. वहीं एनडीटीवी के लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, सलीम खान का इलाज डॉक्टर डॉ. जलील डी पार्कर कर रहे हैं, जो कि एक पल्मोनोलॉजिस्ट हैं. जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि पल्मोनोलॉजिस्ट मेडिकल विशेषज्ञ होते हैं, जो फेफड़ों, श्वसन प्रणाली (सांस की नली), और छाती से संबंधित बीमारियों का इलाज करने में स्पेशलिस्ट होते हैं. 

Salim Khan Health Update Live: दादा सलीम खान से मिलने पहुंचे अरहान खान और निरवान खान

सलीम खान से अस्पताल में मिलने का सिलसिला जारी है. अब अरबाज खान और उनकी एक्सवाइफ मलाइका अरोड़ा खान के बेटे अरहान खान और सोहेल खान के बेटे निरवान खान दादा से अस्पताल मिलने पहुंचे.

Salim Khan News LIVE: सलीम खान ने एक्टिंग में भी आजमाया है हाथ

सलीम खान भले ही स्क्रीन राइटर के तौर पर खूब मशहूर हैं. लेकिन वह फिल्म में एक्टिंग भी कर चुके हैं. सलीम खान ने के अमरनाथ की फिल्म बारात में एक सपोर्टिंग रोल किया था. विकिपीडिया पर दी गई जानकारी के मुताबिक इस फिल्म के लिए उन्हें 1000 रुपये देकर साइन किया गया था.

Salim Khan Health Update: सलीम खान को शरीर में सूजन की शिकायत, शूटिंग छोड़ मिलने पहुंचे थे सलमान खान

सलीम खान को मंगलवार को मुंबई के लीलावती अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया. IANS की रिपोर्ट के मुताबिक, सलीम खान को शरीर में सूजन (स्वेलिंग) की शिकायत थी, जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें निगरानी में रखने का फैसला लिया. उनकी तबीयत बिगड़ने की खबर मिलते ही परिवार के सदस्य तुरंत अस्पताल पहुंचे. जानकारी के मुताबिक, सलमान खान मढ़ इलाके में चल रही शूटिंग को बीच में छोड़ सीधे अस्पताल पहुंचे. डॉक्टरों की टीम उनकी सेहत पर लगातार नजर बनाए हुए है. फिलहाल स्थिति स्थिर बताई जा रही है.  

(पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें)

Salim Khan News Live: सलीम खान ने जब बताया था क्यों नहीं की सलमान खान ने शादी

सलमान खान 60 साल के हैं और अभी तक कुंवारे हैं. फैंस अक्सर पूछते हैं कि भाईजान ने शादी क्यों नहीं की? इस सवाल का जवाब उनके पिता सलीम खान ने एक पुराने इंटरव्यू में दिया था. इस इंटरव्यू में उन्होंने बेटे सलमान खान के बारे में कई ढेर सारी बातें की थीं, जो फैंस को हैरान कर सकती हैं. 

(पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें)

Salim Khan Health LIVE Updates:

सलमान खान, अलवीरा अग्निहोत्री, अतुल अग्निहोत्री के बाद सलीम खान के छोटे दामाद आयुष शर्मा लीलावती अस्पताल पहुंचते हुए नजर आए.

Salim Khan News LIVE: सलमान खान के लिए जब सलीम खान ने दी थी झूठी खबर

सलमान खान का पिता सलीम खान से गहरा रिश्ता है. वह एक-दूसरे के बेहद करीब हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि बेटे का करियर बनाने के लिए सलीम खान ने झूठी खबर तक दे दी थी. जी हां हम बात कर रहे हैं फिल्म मैंने प्यार किया की, जो 90 के दशक में पॉपुलर फिल्म है, जो आज भी नई जैसी ही लगती है. डायरेक्टर सूरज बड़जात्या द्वारा निर्देशित यह फिल्म सलमान खान और भाग्यश्री दोनों के करियर के लिए  हिट फिल्म साबित हुई थी, जिसने दोनों को रातोंरात सुपरस्टार बना दिया. लेकिन इसके बावजूद सलमान को जब 1 साल तक कोई काम नहीं मिला तो उनके पिता सलीम खान ने मैग्जीन में बेटे के लिए झूठी खबर छपवा दी थी. इसका असर ये हुआ कि फिल्म मेकर सलमान को अप्रोच करने लगे.  

(पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें)

Salim Khan Health Live Update: पापा सलीम खान को देखने पहुंची अलवीरा अग्निहोत्री

सलीम खान खान लीलावती अस्पताल में एडमिट हैं. जहां उनकी बेटी अलवीरा अग्निहोत्री भी चेहरे पर मास्क लगाए अस्पताल की ओर कार से निकलते हुए भागते हुए नजर आई.

(पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें)

* Salim Khan Health News LIVE: सलीम खान से मिलने पहुंचे दामाद अतुल अग्निहोत्री

सलीम खान की बेटी अलवीरा अग्निहोत्री के पति अतुल अग्निहोत्री भी अस्पताल पहुंचते हुए नजर आ रहे हैं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Salim Khan Health LIVE: सलीम खान से मिलने पहुंचे सलमान खान

सलमान खान अस्पताल में पापा सलीम खान से मिलने पहुंचे, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है. वहीं फैंस भी भाईजान को देख परेशान नजर आ रहे हैं.

(पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें)

Salim Khan Health Live Update: सलीम खान से हुए अस्पताल में एडमिट

सलीम खान मुंबई के लीलावती अस्पताल में एडमिट हुए हैं. पीटीआई के मुताबिक, दिग्गज राइटर को आईसीयू में रखा गया है. हालांकि अभी परिवार की तरफ से कोई जानकारी नहीं दी गई है. 

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com