विज्ञापन

19 मार्च को 3 सुपरस्टार के साथ रिलीज हुई थी ये फिल्म, माधुरी ने 16 श्रृंगार करके बुलाया था साजन, फिर भी रही महाफ्लॉप, जानते हैं नाम?

19 मार्च बॉलीवुड के इतिहास में एक ऐसी फिल्म की रिलीज डेट भी है, जिससे मेकर्स को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन नतीजा बिल्कुल उल्टा निकला. इस फिल्म में इंडस्ट्री के तीन सबसे बड़े सुपरस्टार्स नजर आए थे.

19 मार्च को 3 सुपरस्टार के साथ रिलीज हुई थी ये फिल्म, माधुरी ने 16 श्रृंगार करके बुलाया था साजन, फिर भी रही महाफ्लॉप, जानते हैं नाम?
आरजू फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह हुई थी फ्लॉप

19 मार्च बॉलीवुड के इतिहास में एक ऐसी फिल्म की रिलीज डेट भी है, जिससे मेकर्स को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन नतीजा बिल्कुल उल्टा निकला. हम बात कर रहे हैं आरजू  की, जिसमें उस दौर के तीन बड़े सितारे अक्षय कुमार, माधुरी दीक्षित और सैफ अली खान नजर आए थे. बड़े स्टारकास्ट, शानदार लोकेशन और रोमांटिक कहानी के बावजूद फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में नाकाम रही. रिलीज के समय इसे लेकर काफी बज था, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकी और फ्लॉप साबित हुई.

बॉक्स ऑफिस पर क्यों पिछड़ गई फिल्म?

Latest and Breaking News on NDTV

आरजू को लगभग 8-9 करोड़ के बजट में तैयार किया गया था, जो उस समय के हिसाब से एक बड़ी रकम मानी जाती थी. हालांकि, फिल्म भारत में सिर्फ 5.60 करोड़ का नेट कलेक्शन ही कर पाई. वहीं वर्ल्डवाइड ग्रॉस करीब 10 से 11.76 करोड़ के बीच रहा. इन आंकड़ों के आधार पर ट्रेड एक्सपर्ट्स ने इसे फ्लॉप घोषित कर दिया. फिल्म की कहानी एक लव ट्रायंगल पर आधारित थी, लेकिन कमजोर स्क्रीनप्ले और धीमी रफ्तार इसकी सबसे बड़ी कमजोरी बनी. दर्शकों को कहानी में नया पन नहीं मिला, जिसकी वजह से वर्ड ऑफ माउथ भी फिल्म के खिलाफ चला गया. हालांकि, अमरीश पुरी जैसे दमदार कलाकार भी फिल्म को संभाल नहीं पाए.

गाने सुपरहिट, आज भी शादियों में बजता है ये ट्रैक

Latest and Breaking News on NDTV

भले ही आरजू बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही, लेकिन इसके गानों ने जबरदस्त सफलता हासिल की. खासकर 'सजन सजन तेरी दुल्हन' आज भी लोगों की पसंद बना हुआ है. इस गाने में माधुरी दीक्षित सोलह श्रृंगार करके सजी-धजी नजर आती हैं और अपने साजन को बुलाती हैं. यह गाना उस दौर में काफी हिट हुआ था और आज भी शादियों और फंक्शन्स में खूब बजता है. फिल्म के संगीत ने लोगों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई, जो इसकी सबसे बड़ी उपलब्धि मानी जाती है. कुल मिलाकर, शानदार स्टारकास्ट और हिट म्यूजिक के बावजूद आरजू बॉक्स ऑफिस पर वो कमाल नहीं कर पाई, जिसकी उससे उम्मीद की जा रही थी.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com