विज्ञापन
This Article is From Mar 13, 2023

VIDEO: करीना और बच्चों के साथ स्टाइलिश लुक में एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए सैफ अली खान, वेकेशन पर निकली फैमिली

होली के बाद फुर्सत के फल बिताने के लिए सैफ अली खान और करीना कपूर खान अपने बच्चों के साथ छु्ट्टियां मनाने निकल गए हैं.

VIDEO: करीना और बच्चों के साथ स्टाइलिश लुक में एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए सैफ अली खान, वेकेशन पर निकली फैमिली
वेकेशन पर निकले सैफ-करीना
नई दिल्ली:

सैफ अली खान और करीना कपूर की फैमिली लाइफ काफी स्मूद चल रही है. फिल्मों के साथ-साथ ये कपल अपने बच्चों के लिए भी काफी वक्त निकालता है. हाल ही में छोटे बेटे जेह के जन्मदिन पर सैफीना ने एक बड़ी पार्टी रखी थी. पार्टी के बाद फैमिली टाइम बिताने के लिए अब सैफ और करीना दोनों बच्चों के साथ हॉलीडे पर निकल गए हैं. एयरपोर्ट पर इस प्यारी सी फैमिली को स्पॉट किया गया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें सैफ और करीना के साथ तैमूर और जेह भी नजर आ रहे हैं.

इस वीडियो को विरल भयानी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. कैप्शन में लिखा है- 'सैफ फैमिली'. वीडियो में आप देख सकते हैं  कि कैसे सैफ गाड़ी से उतरते हैं और बेटे तैमूर का हाथ पकड़कर उनके साथ एयरपोर्ट के अंदर जा रहे हैं. पीछे से करीना कपूर आ रही हैं और उनके साथ बच्चों की नैनी हैं, जिनकी गोद में नन्हा जेह आराम कर रहा है. करीना के लुक की बात करें तो वे व्हाइट टी शर्ट ब्लैक पैंट के साथ ग्रे जैकेट पहने नजर आ रही हैं. 

आपको बता दें कि होली के बाद ये फैमिली कुछ फुर्सत के पल बिताने के लिए विदेश निकल रही है. हालांकि ये विदेश में कहां जा रहे हैं, इसका पता नहीं चल पाया है, लेकिन करिश्मा कपूर की बेटी का जन्मदिन मनाने के बाद सैफ ने एक परफेक्ट फैमिली मैन की तरह बच्चों को वक्त देने का प्लान बनाया है. इस वीडियो पर करीना और सैफ के फैंस पूछ रहे हैं कि ये लोग वैकेशन पर कहां जा रहे हैं. कुछ लोगों को करीना और सैफ का केयरिंग अंदाज काफी पसंद आया है और वो इनकी तारीफ कर रहे हैं. वहीं कुछ यूजर करीना को इस बात के लिए ट्रोल कर रहे हैं कि उन्होंने अपने बच्चे को नैनी की गोद में रखा है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kareena Kapoor Khan, Saif Ali Khan, Kareena Kapoor, Taimur Ali Khan, Jeh Ali Khan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com