विज्ञापन
This Article is From Nov 28, 2023

'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी' की क्यूट एक्ट्रेस का 29 सालों में बदला पूरा लुक, सैफ की हीरोइन को देख लोग बोले- करीना से भी सुंदर

रागेश्वरी की पहली फिल्म आंखें थी, जो कि बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट थी. वह मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी में अक्षय कुमार की बहन और सैफ अली खान की हीरोइन के रोल में दिखीं.

'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी' की क्यूट एक्ट्रेस का 29 सालों में बदला पूरा लुक, सैफ की हीरोइन को देख लोग बोले- करीना से भी सुंदर
रागेश्वरी लूंबा की लेटेस्ट फोटो वायरल
नई दिल्ली:

90 के दशक में रागेश्वरी लूंबा फिल्मों और सिंगिंग की दुनिया में काफी एक्टिव थीं. बेहद खूबसूरत रागेश्वरी कई फिल्मों में भी दिखीं. बचपन में रागेश्वरी अपने दोस्तों के बीच ‘राग्ज़' नाम से मशहूर थीं. रागेश्वरी को शोबिज और ग्लैमर इंडस्ट्री बचपन से आकर्षित करती थी और उन्होंने छोटी उम्र से मॉडलिंग शुरू कर दी थी. उनकी पहली फिल्म आंखें थी, जो कि बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट थी. वह मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी में अक्षय कुमार की बहन और सैफ अली खान की हीरोइन के रोल में दिखीं. उनकी खूबसूरती और क्यूटनेस को इस फिल्म में खूब पसंद किया गया. 

22 साल की उम्र में रागेश्वरी का पहला एल्बम ‘दुल्हनिया' रिलीज हुआ था, जिसमें उन्होंने खुद एक्टिंग भी की थी. इससे वह रातों रात स्टार बन गईं. 90 के दशक की सबसे पॉपुलर पॉप स्टार थीं. रागेश्वरी अपनी सफलता को एन्जॉय कर रही थीं और अपने कॉन्सर्ट के लिए देश-विदेश में ट्रेवल कर रही थीं. वे अपने करियर के चरम पर थी तभी उन्हें पैरालिसिस अटैक पड़ा. इस स्थिति में व्यक्ति के चेहरे की एक तरफ की मांसपेशियां अस्थाई रूप से कमजोर हो जाती हैं. इसके बाद उनकी दुनिया बदल गई. 

एक दिन अचानक वह उठी और अपने चेहरे में बदलाव महसूस किया. डॉ. ने बताया कि उनके चेहरे और चेस्ट का आधा हिस्सा सुन्न हो गया है. वह बात करने की स्थिति में नहीं थीं. थेरेपी और योगा करने लगीं और इलाज से वह ठीक हुईं. रागेश्वरी ठीक तो हुईं, लेकिन गाना छूट गया. 2012 में रागेश्वरी लूंबा ने  सुधांशु स्वरुप से शादी की. उनके पेरेट्स ने उन्हें पसंद किया था. सुधांशु पेशे से एक वकील हैं और लंदन में रहते हैं. शादी के 4 साल वह मां बनीं. सोशल मीडिया पर रागेश्वरी फैंस से जुड़ी हुई हैं और लेटेस्ट फोटो शेयर करती रहती हैं. रागेश्वरी की खूबसूरती देखने के बाद लोग उन्हें करीना से भी खूबसूरत बता रहे हैं.


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Main Khiladi Tu Anari, Main Khiladi Tu Anari Actress, Raageshwari Loomba, Raageshwari Loomba Photo, Raageshwari Loomba Instagram
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com