विज्ञापन
This Article is From Jul 11, 2018

राधिका आप्टे की जान खतरे में, इस खतरनाक क्रिमिनल ने दी है धमकी, देखें Ghoul का Trailer

नेटफ्लिक्स (Netflix) ने इन दिनों अपनी वेब सीरीज से तहलका मचा रखा है. 6 जुलाई को नवाजुद्दीन सिद्दीकी और सैफ अली खान की 'सैक्रेड गेम्स (Sacred Games)' रिलीज हुई थी, अब राधिका आप्टे की 'गुल (Ghoul)' का ट्रेलर रिलीज हो गया है.

राधिका आप्टे की जान खतरे में, इस खतरनाक क्रिमिनल ने दी है धमकी, देखें Ghoul का Trailer
Netflix Mini Series Ghoul: राधिका आप्टे का दिखेगा जबरदस्त अंदाज
  • राधिका आप्टे हैं लीड रोल में
  • हॉरर स्टोरी है 'गुल'
  • 'सैक्रेड गेम्स' में भी आ चुकी हैं नजर
नई दिल्ली: नेटफ्लिक्स (Netflix) ने इन दिनों अपनी वेब सीरीज से तहलका मचा रखा है. 6 जुलाई को नवाजुद्दीन सिद्दीकी और सैफ अली खान की 'सैक्रेड गेम्स (Sacred Games)' रिलीज हुई थी, और इसे जबरदस्त ढंग से पसंद किया गया था. 'सैक्रेड गेम्स' में राधिका आप्टे (Radhika Apte) थीं, और वे रॉ अफसर का किरदार निभा रही थीं. राधिका आप्टे एक बार फिर नेटफ्लिक्स (Netflix) सीरीज 'गुल (Ghoul)' में सनसनीखेज किरदार निभा रही हैं. राधिका आप्टे की नेटफ्लिक्स के साथ ये तीसरी सीरीज है. राधिका आप्टे इससे पहले 'लस्ट स्टोरीज (Lust Stories)' में भी थीं. 'गुल (Ghoul)' का ट्रेलर रिलीज हो गया है.

Sacred Games Review: लाजवाब नवाजुद्दीन सिद्दीकी और बेहतरीन सैफ की रोंगटे खड़े कर देने वाली मस्ट वॉच है ‘सैक्रेड गेम्स’



Diljit Dosanjh Soorma: प्राइवेट जेट में उड़ता है ये सिंगर, कहलाता है पंजाबी फिल्मों का 'शाहरुख खान'...जीता है ऐसी शानदार लाइफ

राधिका आप्टे की 'गुल (Ghoul)'को हॉलीवुड फिल्म 'इनसीडियस' और 'गेट आउट' तथा बॉलीवुड के 'उड़ता पंजाब' के निर्माताओं ने बनाई है. 'गुल (Ghoul)'की कहानी दूर-दराज में स्थित मिलिट्री इंटेरोगेशन सेंटर की है जहां एक खतरनाक अपराधी को पूछताछ के लिए लाया जाता है. लेकिन बात उस समय उल्टी पड़ जाती है जब वह पूछताछ करने वालों के राज ही खोलने लगता है, और उनकी सच्चाई सबके सामने लाता है. फिर एक शैतान सामने आता है, और सवाल उठता है कि आप इस दुनिया के शैतानों से तो जूझ सके हैं लेकिन उनका क्या जो इस दुनिया के हैं ही नहीं?

कल्पना पटवारी ने 4 साल की उम्र में ही शुरू कर दी थी सिंगिंग, 'बिरहा' गायकी से मचा डाली धूम...देखें Video



Mumbai Rains: भारी बारिश के बीच यूं मस्ती करती दिखीं जाह्नवी कपूर; वीडियो वायरल

राधिका आप्टे की 'गुल (Ghoul)' का ट्रेलर वाकई रोंगटे खड़े कर देने वाला है. इस सीरीज को 24 अगस्त को रिलीज किया जाएगा. इसमें राधिका आप्टे के अलावा मानव कौल, रत्नाबाली और महेश बलेज नजर आएंगे. इस सीरीज में तीन ही एपिसोड होंगे. इस सीरीज को पैट्रिक ग्राहम ने क्रिएट किया है. फिल्म को अनुराग कश्यप ने प्रोड्यूस किया है. पहले इस पर फिल्म बनाने का इरादा था लेकिनि फिर इसे मिनी सीरीज में तब्दील कर दिया गया. वैसे भी राधिका आप्टे कमाल की एक्टिंग करती हैं, और उनके एक्सप्रेशंस भी कमाल के रहते हैं. 

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nerflix Ghoul, Sacred Games Netflix, Radhika Apte
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com