विज्ञापन
This Article is From Jan 06, 2023

मिलिए क्रिकेटर ऋषभ पंत की बहन साक्षी से, सोशल मीडिया पर हैं जाना-पहचाना नाम

भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत के साथ-साथ उनकी बहन साक्षी पंत भी खूब मशहूर हैं. ऐसे में आइए आज हम आपको दिखाते हैं ऋषभ पंत की बहन साक्षी पंत की 5 सबसे ग्लैमरस फोटो.

मिलिए क्रिकेटर ऋषभ पंत की बहन साक्षी से, सोशल मीडिया पर हैं जाना-पहचाना नाम
खूबसूरती में बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को टक्कर देती हैं साक्षी
नई दिल्ली:

हमारे देश में क्रिकेटर्स को जितना प्यार दिया जाता है, उतना ही प्यार उनके घरवालों जैसे उनकी बीवियों, बच्चों, भाई-बहनों और मम्मी-पापा को भी मिलता है. कुछ इसी तरह की लोकप्रियता भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत और उनके परिवार की भी है. आपको बता दें कि भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत के साथ-साथ उनकी बहन साक्षी पंत भी खूब मशहूर हैं. ऐसे में आइए आज हम आपको दिखाते हैं ऋषभ पंत की बहन साक्षी पंत की 5 सबसे ग्लैमरस फोटो, जिन्हें देखकर आप भी कहेंगे कि यह तो खूबसूरती के मामले में करीना और कैटरीना को भी मात देती हैं.

ऋषभ पंत की बड़ी बहन का नाम साक्षी पंत है. उनका जन्म 24 सितंबर 1995 को हुआ था. वह पंत से 2 साल बड़ी हैं. साक्षी सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर हैं. इंस्टाग्राम पर उनके 116K फॉलोअर्स हैं, जिनके लिए साक्षी अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं. 

खूबसूरती के मामले में ऋषभ पंत की बहन का जवाब नहीं है. साक्षी बहुत ही स्टाइलिश हैं. अब इस तस्वीर में ही देख लीजिए सेल्फी क्लिक करती साक्षी कितनी खूबसूरत लग रही हैं.

साक्षी अक्सर अपने भाई को चीयर करने के लिए मैदान पर भी मौजूद रहती हैं. इस तस्वीर में ही देख लीजिए, जिसमें लाल कलर का ट्राउजर और व्हाइट क्रॉप टॉप पहने साइड स्लिंग बैग टांगे साक्षी स्टेडियम में अपने भाई को चीयर करती नजर आ रही हैं.

साक्षी ने अपनी शुरुआती पढ़ाई देहरादून में दून कॉलेज से की. इसके बाद वह लंदन में हायर एजुकेशन के लिए चली गईं. यहां से भी उन्होंने कई सारी तस्वीरें शेयर कीं. अब इस तस्वीर में ही देख लीजिए लंदन के फेमस झूले के पास वह पोज देती नजर आ रही हैं. तस्वीर में साक्षी की खूबसूरती और उनका स्टाइल दोनों ही कमाल का है.

समुंदर किनारे की यह तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं, जिसमें पंत की बहन काफी स्टाइलिश लग रही हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rishabh Pant, Rishabh Pant Sister, Rishabh Pant Sister Photo, Sakshi Pant, Sakshi Pant Photos, Sakshi Pant Instagram, Rishabh Pant Family, Rishabh Pant Career, Rishabh Pant Urvashi Rautela, Sakshi Pant Age, ऋषभ पंत की बहन
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com