विज्ञापन
This Article is From Apr 30, 2023

रिद्धिमा कपूर की बेटी समारा हो गई हैं मां से भी ऊंची और स्मार्ट, ऋषि कपूर की नातिन को देख लोग बोले- मामा की राजकुमारी

हाल ही में रिद्धिमा और उनकी बेटी समारा को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. इस दौरान जहां रिद्धिमा काफी कूल लग रही थीं, वहीं उनकी बेटी समारा को देख लोग हैरान रह गए. समारा लुक्स के मामले में बिलकुल अपने मामा रणबीर कपूर पर गई हैं.

रिद्धिमा कपूर की बेटी समारा हो गई हैं मां से भी ऊंची और स्मार्ट, ऋषि कपूर की नातिन को देख लोग बोले- मामा की राजकुमारी
रिद्धिमा कपूर और समारा साहनी का वीडियो हुआ वायरल
नई दिल्ली:

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor Sister) की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी (Riddhima Kapoor Sahni) भले ही कभी फिल्मी पर्दे पर नहीं नजर आईं, लेकिन उनके स्टाइल और फिटनेस की हमेशा चर्चा रहती है. रिद्धिमा की तरह ही उनकी बेटी समारा साहनी (Samara Sahni) भी बेहद प्यारी नजर आती हैं. हाल में दोनों मां-बेटी को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जहां उनके लुक की खूब चर्चा हो रही है. सोशल मीडिया पर रिद्धिमा और समारा (Riddhima Samara Viral Video) का वीडियो वायरल हो रहा है.

समारा साहनी को मां रिद्धिमा के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. इस दौरान समारा कैजुअल ड्रेस में काफी कूल नजर आ रही थीं. उन्होंने व्हाइट और ब्लू कलर की फुल स्लीव टी शर्ट के साथ ब्लू डेनिम जींस पहनी थी और उनके गले में स्टूडेंट कार्ड भी नजर आया. वहीं रिद्धिमा ब्लैक पैंट, ब्लैक हाफ जैकेट के साथ व्हाइट टॉप पहने नजर आईं. 12 साल की समारा हाइट के मामले में मां रिद्धिमा से भी ऊंची हो गई हैं, वहीं उनका चेहरा काफी कुछ मां से मिलता-जुलता है. सोशल मीडिया पर इस वीडियो पर कमेंट करते हुए एक फैन ने लिखा कि समारा में उनके मामा की झलक दिखती है.

बता दें कि रिद्धिमा साहनी ऋषि कपूर और नीतू कपूर की बेटी और रणबीर कपूर की बड़ी बहन हैं. रिद्धिमा ने साल 2006 में भरत साहनी से शादी कर ली थी. साल 2011 में समारा का जन्म हुआ. रिद्धिमा साहनी ने कभी एक्टिंग में हाथ नहीं आजमाया, लेकिन इसके बावजूद वह अक्सर लाइमलाइट में रहती हैं. बॉलीवुड पार्टीज और इवेंट्स में वह अक्सर कपूर फैमिली के साथ नजर आती हैं. वहीं खूबसूरती के मामले में भी वह बहन करिश्मा और करीना कपूर से कम नहीं है. उनकी ही तरह उनके बेटी सामरा भी काफी खूबसूरत और क्यूट नजर आती हैं.

ये भी देखें: मैचिंग पैंट के साथ पेयर किए गए बैंड्यू में शानदार दिखीं दिशा पाटनी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Riddhima Kapoor Sahni, Riddhima Kapoor Sahni Daughter, Riddhima Kapoor Daughter Pics, Riddhima Kapoor Daughte Samara Sahni Pics, Samara Sahni Pics, Samara Sahni Latest Video, Rishi Kapoor Granddaughter, Neetu Kapoor Granddaughter, Ranbir Kapoor Niece Pics, Riddhima Kapoor Husband, Samara Sahni New Look, Samara Sahni Now, Samara Sahni Viral Video, Samara Sahni Age, Samara Sahni Instgram
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com