विज्ञापन
This Article is From Sep 16, 2022

ऋचा चड्ढा अक्टूबर में अली फज़ल के साथ करेंगी शादी, बोलीं- और इंतजार नहीं कर सकती 

ऋचा चड्ढा ने बीती रात सोशल मीडिया पर अपने बॉयफ्रेंड अली फज़ल के साथ अक्टूबर में शादी की पुष्टि की है. ऋचा ने ट्विटर पर एक तस्वीर पोस्ट किया, जिसमें लिखा था, "नया जीवन, लोड हो रहा है" (New Life Loading).

ऋचा चड्ढा अक्टूबर में अली फज़ल के साथ करेंगी शादी, बोलीं- और इंतजार नहीं कर सकती 
ऋचा चड्ढा बॉयफ्रेंड अली फज़ल के साथ अक्टूबर में करेंगी शादी
नई दिल्ली:

ऋचा चड्ढा (Richa Chadha) ने बीती रात सोशल मीडिया पर अपने बॉयफ्रेंड अली फज़ल (Ali Fazal) के साथ अक्टूबर में शादी की पुष्टि की है. ऋचा ने ट्विटर पर एक तस्वीर पोस्ट किया, जिसमें लिखा था, "नया जीवन, लोड हो रहा है" (New Life Loading). ट्वीट में उन्होंने लिखा, अक्टूबर का इंतजार नहीं कर सकती. रिपोर्ट्स के मुताबिक कपल दिल्ली और मुंबई में शादी कर सकता है. दिल्ली में एक विशेष पार्टी की भी योजना बनाई गई है और अक्टूबर के मध्य में प्रतिष्ठित दिल्ली जिमखाना क्लब में शादी हो सकती है. 

एक्टर ने पुष्टि की है कि अक्टूबर में विवाह होगा और इसका इंतज़ार है. दोनों की शादी अप्रैल 2020 में होनी थी, लेकिन कोविड प्रतिबंधों और लॉकडाउन के कारण, शादी को दो बार टाल दिया गया.फिल्मफेयर के मुताबिक रिचा और अली 4 अक्टूबर को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. खबर की माने तो दोनों ने दिल्ली को शादी की रस्मों को चुना है. यहीं मेहंदी और हल्दी की रस्में होंगी. 

 टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक दोनों दिल्ली में शादी करेंगे और फिर मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन आयोजित करेंगे. इस रिसेप्शन के लिए उनके इंडस्ट्री के दोस्त और अजीज को न्यौता भेजा जाएगा.
 

कार्तिक आर्यन, सारा अली खान और अन्य सेलेब्स ने रेड कार्पेट पर दिखाया जलवा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Richa Chadha, Richa Chadha Films, Richa Chadha Ali Fazal, Richa Chadha Ali Fazal Wedding, Richa Chadha Ali Fazal Wedding Venue, Richa Chadha Ali Fazal Wedding Date, Richa Chadha Ali Fazal Wedding Functions
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com