विज्ञापन
This Article is From Jan 25, 2021

'52 गज का दामन' के बाद रेणुका पंवार का नया हरियाणवी सॉन्ग 'काला दामन' रिलीज, Video ने मचाई धूम

52 Gaj Ka Daman: हरियाणवी सिंगर रेणुका पंवार (Renuka Panwar) का नया हरियाणवी सॉन्ग (Haryanvi Song) 'काला दामन' (Kala Daman) ने रिलीज होते ही धूम मचा दी है.

'52 गज का दामन' के बाद रेणुका पंवार का नया हरियाणवी सॉन्ग 'काला दामन' रिलीज, Video ने मचाई धूम
रेणुका पंवार (Renuka Panwar) का नया गाना रिलीज
नई दिल्ली:

हरियाणवी सिंगर रेणुका पंवार (Renuka Panwar) ने इन दिनों यूट्यूब पर धूम मचा रखी है. रेणुका पंवार ने हाल ही में अपने हरियाणवी सॉन्ग्स (Haryanvi Song) '52 गज का दामन' (52 Gaj Ka Daman) से खूब सुर्खियां बटोरीं. अब रेणुका पंवार (Renuka Panwar) ने एक और गाना रिलीज किया है, जिसका नाम 'काला दामन' (Kala Daman) है. उनका यह गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया के तमाम प्लेटफॉर्म पर जमकर धमाल मचा रहा है. गाना ऑफिशियल एमपी3 यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है.

Salman Khan पहाड़ों के बीच भांजी आयत पर यूं प्यार लुटाते आए नजर, बहन अर्पिता ने शेयर किया Video

रेणुका पंवार (Renuka Panwar) के हरियाणवी सॉन्ग (New Haryanvi Song 2020) 'काला दामन' (Kala Daman) को अब तक हजारों व्यूज मिल चुके हैं. इस गाने पर उन्होंने वीडियो में परफॉर्म भी किया है. रेणुका पंवार के हरियाणवी सॉन्ग्स की वजह से उनकी फैन फॉलोइंग में जबरदस्त इजाफा हो रहा है. फैन्स उनके हर गाने को खूब प्यार दे रहे हैं.

Urvashi Rautela ने पहना 5 लाख का गाउन और 45 लाख की जूलरी, बोलीं- हार्ट कंट्रोलर...देखें Video

बता दें कि  'काला दामन' (Kala Daman) सॉन्ग से पहले रेणुका पंवार (Renuka Panwar) के तीन हरियाणवी सॉन्ग रिलीज हो चुके हैं. इसमें सपना चौधरी (Sapna Choudhary) के साथ उनका सॉन्ग 'चटक मटक' है जबकि हाल ही में सॉन्ग 'हरियाणवी बीट' रिलीज हुआ है. इस तरह रेणुका पंवार एक के बाद एक सुपरहिट सॉन्ग दे रही हैं. फ्यूचर में भी वह फैन्स के लिए कई धमाके लेकर आने वाली हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Renuka Panwar, Renuka Panwar Dance Video, Kala Daman, Kala Daman Song, Kala Daman Haryanvi Song, 52 Gaj Ka Daman Haryanvi Song
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com