विज्ञापन
This Article is From Dec 11, 2020

बॉलीवुड के मशहूर कोरियोग्राफर और डायरेक्टर रेमो डिसूजा को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती

बॉलीवुड के मशहूर कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा (Remo D'Souza) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. खबर है कि उन्हें हार्ट अटैक आया है.

बॉलीवुड के मशहूर कोरियोग्राफर और डायरेक्टर रेमो डिसूजा को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
रेमो डिसूजा (Remo D'Souza)
नई दिल्ली:

बॉलीवुड के मशहूर कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा (Remo D'Souza) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. खबर है कि उन्हें हार्ट अटैक आया है. बताया जा रहा है कि उन्हें गंभीर हालत में मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में एडमिट कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. रेमो डिसूजा (Remo D'Souza) को लेकर फिल्मफेयर ने यह जानकारी अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर दी है. रेमो डिसूजा (Remo D'Souza) के जल्द स्वस्थ होने की कामना सेलेब्स के साथ-साथ फैन्स भी कर रहे हैं.

मौनी रॉय ने शेयर किया लेटेस्ट फोटोशूट, बोलीं- मुझे अच्छा महसूस होता है...देखें Photos

रेमो डिसूजा (Remo D'Souza) को लेकर फिल्मफेयर ने इंस्टाग्राम पर लिखा: "कोरियोग्राफर कम डायरेक्टर रेमो डिसूजा को हार्ट आटैक आया है. हम उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं." रेमो डिसूजा की इस खबर पर खूब रिएक्शन आ रहे हैं. रेमो डिसूजा के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'स्ट्रीट डांसर' इस साल जनवरी में रिलीज हुई थी. इसमें वरुण धवन और श्रद्धा कपूर लीड रोल में नजर आए थे.

नीतू कपूर की कोरोना रिपोर्ट आई नेगेटिव, बेटी रिद्धिमा ने फोटो शेयर करते हुए फैन्स के लिए लिखा खास मैसेज

रेमो डिसूजा (Remo D'Souza) फिल्म डायरेक्शन के साथ-साथ कई बड़ी फिल्मों में कोरियोग्राफी कर चुके हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 1995 में की थी. साल 2000 में 'दिल पे मत ले यार' फिल्म में उन्होंने कोरियोग्राफी की. बता दें कि उन्होंने 'फ्लाइंग जट', 'रेस 3', 'फालतू', 'एबीसीडी', 'एबीसीडी 2' और 'स्ट्रीट डांसर' जैसी फिल्मों को डायरेक्ट किया है. इसके अलावा वो कई रियलिटी शो में भी नजर आ चुके हैं. रेमो डिसूजा डांस प्लस शो में मुख्य जज की भूमिका निभाते हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Remo D'Souza, Remo Dsouza, Remo D'Souza News, Remo D'Souza Heart Attack
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com