विज्ञापन
This Article is From Dec 25, 2020

रेमो डिसूजा ने क्रिसमस के मौके पर दिखाई घर की सजावट, फिर आमिर अली संग किया डांंस- देखें Video

रेमो डिसूजा (Remo D'Souza Dance) ने घर पर क्रिसमस पर परिवार और दोस्तों संग खूब मस्ती की. उनका वीडियो खूब वायरल हो रहा है.

रेमो डिसूजा ने क्रिसमस के मौके पर दिखाई घर की सजावट, फिर आमिर अली संग किया डांंस- देखें Video
रेमो डिसूजा (Remo D'Souza) ने शेयर किया वीडियो
नई दिल्ली:

बॉलीवुड के मशहूर कोरियोग्राफर और डायरेक्टर रेमो डिसूजा (Remo D'Souza) को हाल ही में अस्पताल से छुट्टी मिली है. रेमो को बीते दिनों दिल का दौरा पड़ने के बाद यहां मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था. रेमो डिसूजा (Remo D'Souza) की सेहत में अब काफी सुधार है. उन्होंने क्रिसमस 2020 (Christmas 2020) के मौके पर फैन्स को बधाई दी साथ ही एक वीडियो भी शेयर किया, जो खूब वायरल हो रहा है. रेमो डिसूजा (Remo D'Souza Dance) ने घर पर क्रिसमस पर परिवार और दोस्तों संग खूब मस्ती की. 

कनिका कपूर का नया सॉन्ग 'जुगनी 2.0' हुआ रिलीज, Video ने मचाया धमाल

एक्टर आमिर अली ने भी रेमो डिसूजा (Remo D'Souza) का एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि रेमो और आमिर अली डांस करते नजर आ रहे हैं. रेमो डिसूजा ने वीडियो को शेयर कर कैप्शन में लिखा: "यह मेरे लिए बेस्ट क्रिसमस है. लिजेल मैं तुम्हे थैंक यू नहीं कह सकता, क्योंकि यह एक बहु ही छोटा शब्द होगा. मेरे सभी दोस्तों, परिवार और फैंस को क्रिसमस की बधाई."

गौहर खान ने 'बद्री की दुल्हनिया' सॉन्ग पर जैद दरबार संग किया डांस, वायरल हुआ हल्दी सेरेमनी का Video

बता दें, रेमो डिसूजा (Remo D'Souza) फिल्म डायरेक्शन के साथ-साथ कई बड़ी फिल्मों में कोरियोग्राफी कर चुके हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 1995 में की थी. साल 2000 में 'दिल पे मत ले यार' फिल्म में उन्होंने कोरियोग्राफी की.  रेमो डिसूजा ने 'फ्लाइंग जट', 'रेस 3', 'फालतू', 'एबीसीडी', 'एबीसीडी 2' और 'स्ट्रीट डांसर' जैसी फिल्मों को डायरेक्ट किया है. इसके अलावा वो कई रियलिटी शो में भी नजर आ चुके हैं. रेमो डिसूजा डांस प्लस शो में मुख्य जज की भूमिका निभाते हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Remo D'Souza, Remo D'Souza Video, Remo D'Souza Dance, Remo D'Souza Viral Video, Christmas 2020
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com