साउथ के सितारों ने भी इस बार घर पर ही खास अंदाज में क्रिसमस पार्टी मनाई. राम चरण (Ram Charan), अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) और निहारिका कोनिडेला (Niharika Konidela) के क्रिसमस पार्टी की फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. वायरल हो रही फोटो में राम चरण की पत्नी उपासना और अल्लू अर्जुन की पत्नी स्नेहा भी ग्लैमरस अंदाज में नजर आईं. इस क्रिसमस पार्टी में राम चरण की बहन निहारिका कोनिडेला पति चैतन्य जेवी के साथ पहुंची. आपको बता दें कि इस महीने के शुरुआत में ही निहारिक और चैत्नय शादी के बंधन में बंधे थे.
-
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
बदलती दुनिया, बदलते रिश्ते और वो मुद्दे जो दुनिया की तकदीर तय करते हैं... देखिए NDTV World Summit -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
क्रिसमस पार्टी की फोटो में वरुण तेज, अल्लू सिरीश, साईं धर्म तेज, पांजा वैष्णव तेज, अल्लू बॉबी, सुष्मिता कोनिडेला , श्रीजा और उनके पति कल्याण धीव भी पोज देते हुए नजर आ रहे हैं. फोटो शेयर करते हुए राम चरण ने लिखा: "लास्ट नाइट! Merry क्रिसमस" जबकि चैतन्य जेवी ने फोटो शेयर करते हुए लिए लिखा- आप सभी को Merry क्रिसमस" निहारिका ने पति के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा- क्रिसमस विथ द हब.
इससे पहले राम चरण के पिता और सुपरस्टार चिरंजीवी ने क्रिसमस ट्री के साथ अपनी एक फोटो पोस्ट की थी और लिखा था, "Merry Christmasto all! उम्मीद है कि क्रिसमस का जादू हमारे जीवन में खुशी और हंसी भर दे. छुट्टियों का मौसम हमें रिचार्ज कर सकता है." आने वाला समय हम सब के लिए काफी खुशनुमा हो.
निहारिका कोनिडेला और चैतन्य जेवी ने 9 दिसंबर को उदयपुर के उम्मेद भवन पैलेस में शादी रचाई थी. इस खास समारोह में पवन कल्याण, चिरंजीवी, राम चरण, अल्लू अर्जुन सहित परिवार के सभी सदस्य मौजूद थे. निहारिका कोनिडेला अभिनेता-निर्माता नागेंद्र बाबू की बेटी हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं