विज्ञापन
This Article is From Oct 10, 2019

Rekha Birthday Special: 'इन आंखों की मस्ती' पर रेखा ने चलाया ऐसा जादू, डांस देख दिल थाम कर बैठ गईं ये एक्ट्रेस

Rekha Birthday Special: बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री रेखा (Rekha) आज अपना 65वां जन्मदिन मना रही हैं. इन दिनों फिल्मों से दूर रहने के बावजूद रेखा ने लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाई हुई है.

Rekha Birthday Special: 'इन आंखों की मस्ती' पर रेखा ने चलाया ऐसा जादू, डांस देख दिल थाम कर बैठ गईं ये एक्ट्रेस
रेखा (Rekha) आज मना रही हैं अपना 65वां जन्मदिन
  • रेखा ने मना रही हैं अपना 65वां जन्मदिन
  • रेखा का डांस दिग्गजों की आंखें भी रग गईं खुली
  • रेखा ने 'रंगुला रत्नम' से की थी अपने अभिनय करियर की शुरुआत
नई दिल्ली:

Rekha Birthday Special: बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री रेखा (Rekha) आज अपना 65वां जन्मदिन मना रही हैं. इन दिनों फिल्मों से दूर रहने के बावजूद रेखा ने लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाई हुई है. 10 अक्टूबर, 1954 में जन्मीं रेखा ने अपने फिल्मी करियर के दौरान कई उतार-चढ़ाव देखे. करियर के अलावा उनकी जिंदगी में भी कई मोड़ आए, लेकिन आज भी रेखा ने मजबूती से अपनी पहचान बनाई हुई है. उनके अंदाज को देखकर कोई भी उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगा सकता है. खास बात तो यह है कि सदाबहार रेखा आज भी बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस को मात देने की हिम्मत रखती हैं. इस बात का सबूत उनके एक वीडियो में बखूबी देखने को मिलता है.

'कौन बनेगा करोड़पति' की इस कंटेस्टेंट ने बताया शो में आने का मकसद, जानकर रह जाएंगे हैरान

इस वीडियो में रेखा (Rekha) अपने ही गाने 'इन आंखों की मस्ती में' पर डांस और एक्सप्रेशंस देती नजर आ रही हैं. उनका यह अंदाज इतना लाजवाब था कि खुद बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी उन्हें देखकर पीछे हट गईं, साथ ही उनकी आंखें भी खुली की खुली रह गईं. रेखा के इस अंदाज के अलावा उनसे जुड़ी कुछ खास बातें भी हैं, जिनके बारे में शायद ही किसी को पता हो. 

पुलिसवाले क्यों लेट होते हैं? कपिल शर्मा ने बताई ऐसी वजह हंस-हंसकर लोटपोट हो गए सभी- देखें Video

बिग बॉस के घर में आरती सिंह ने लिया कोयना मित्रा से पंगा, तभी कंटेस्टेंट ने चल दी यह 'चाल'-देखें वीडियो

बता दें कि रेखा (Rekha) ने 1966 में दक्षिण भारतीय फिल्म 'रंगुला रत्नम' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की. उस फिल्म में वह बाल कलाकार थीं. अपने करियर में रेखा ने करीब 175 हिंदी और दक्षिण भारतीय फिल्मों में काम किया है जिनमें 'खूबसूरत', 'खून भरी मांग', 'खून और पसीना', 'मुकद्दर का सिकंदर' और 'उमराव जान' उनकी बेहद कामयाब फिल्में हैं. वह तीन फिल्मफेयर और एक राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीत चुकी हैं. रेखा को भारत सरकार द्वारा पद्मश्री से भी सम्मानित किया जा चुका है.

बिपाशा बसु की मांग में सिंदूर भरते समय पति करण सिंह ग्रोवर कर बैठे यह गलती, वायरल हुआ Video

- साल 1990 में रेखा (Rekha) ने दिल्ली के उद्योगपति मुकेश अग्रवाल से शादी की थी, हालांकि यह शादी ज्यादा दिन नहीं टिकी और दोनों का तलाक हो गया. बाद में मुकेश अग्रवाल ने आत्महत्या कर ली थी. लेकिन रेखा आज भी सिंदूर लगाती हैं. अपनी शादी से पहले ऋषि कपूर और नीतू सिंह की शादी में वह सिंदूर लगाकर पहुंची थीं. बाद में साल 2008 में एक अवॉर्ड समारोह में भी वह सिंदूर लगाकर पहुंची थीं. वह सिंदूर क्यों लगाती हैं इसक रहस्य आज तक किसी को नहीं पता चल पाया है.

..और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rekha, Rekha Birthday Special, Happy Birthday Rekha, Rekha Dance, Rekha Expressions, Rekha On In Aankhon Ki Mastiyan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com