विज्ञापन
This Article is From Jun 18, 2023

ठुकराई करण जौहर की हिट फिल्म तो पति से की दो बार सगाई, वाइट फ्रॉक में दिख क्यूट बच्ची एक्टिंग छोड़ बनी लेखक, पहचाना क्या?

अमिताभ बच्चन ने एक मजेदार कैप्शन के साथ पुरानी तस्वीर शेयर की है, जिसमें उनकी बेटी श्वेता बच्चन के साथ वाइट फ्रॉक में बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस रह चुकीं स्टार नजर आ रही हैं.

ठुकराई करण जौहर की हिट फिल्म तो पति से की दो बार सगाई, वाइट फ्रॉक में दिख क्यूट बच्ची एक्टिंग छोड़ बनी लेखक, पहचाना क्या?
अमिताभ बच्चन के साथ वाइट फ्रॉक में दिख क्यूट बच्ची अब एक्टिंग छोड़ बनी लेखक
नई दिल्ली:

बॉलीवुड की दुनिया में आज कई ऐसे सेलेब्स हैं, जो एक समय में फिल्मों से फैंस का दिल जीत लेते थे तो अब वह एक्टिंग छोड़ अपनी किताबों से फैंस का ध्यान खींचते हैं. आज हम एक ऐसी ही अदाकारा के बचपन की तस्वीर आपको दिखाएंगे, जो टॉप बॉलीवुड एक्टर्स के साथ काम करके हिट फिल्में दे चुकी हैं. लेकिन शादी के बाद वह फिल्मी दुनिया छोड़ लेखक बन गई हैं और सोशल मीडिया और अपनी किताबों के जरिए फैंस से रुबरु होती रहती हैं. एक्ट्रेस की यह तस्वीर सदी के महानायक यानी अमिताभ बच्चन ने हाल ही में शेयर की है. 

एक्ट्रेस को नहीं पहचाना, दरअसल अमिताभ बच्चन ने एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना और बेटी श्वेता बच्चन को गोद में ली हुई एक पुरानी तस्वीर शेयर की है, जिसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, तो ये सफेद रंग में ट्विंकल खन्ना हैं, बाईं ओर और श्वेता के जन्मदिन पर श्वेता.. ट्विंकल ने अब अक्षय कुमार से शादी की, ... मेरी बेटी श्वेता ने निखिल नंदा से शादी की, नव्या नंदा और अगस्त्य नंदा की मां, जो अपनी पहली फिल्म में कदम रख रहे हैं .. यहां ट्विंकल चौकस दिख रही हैं जबकि श्वेता ने अभी-अभी एक गोल किया है. इस पोस्ट पर श्वेता बच्चन ने भी कमेंट करते हुए लिखा, वेरी फनी.

ट्विंकल खन्ना के बारे में बात करें तो वह अब फिल्मी दुनिया से दूर हैं. लेकिन एक वक्त ऐसा था जब वह शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान के साथ काम करके बड़ी बड़ी एक्ट्रेसेस की छुट्टी कर देती थीं. लेकिन क्या आपको पता है कि कुछ कुछ होता है में रानी मुखर्जी का टीना का रोल ट्विंकल खन्ना को ऑफर किया गया था. लेकिन एक्ट्रेस ने ठुकरा दिया था. 

पर्सनल लाइफ की बात करें तो  अक्षय कुमार से शादी करने के बाद ट्विंकल ने इंडस्ट्री छोड़ दी. जबकि उनकी आखिरी फिल्म लव के लिए कुछ भी करेगा (2001) थी. पर क्या आप जानते हैं कि ट्विंकल ने कथित तौर पर दो बार सगाई की है. दरअसल, अक्षय के साथ उनकी पहली सगाई टूट जाने के बाद उनका दिल टूट गया था और दोनों ने 2001 में शादी करने से पहले फिर से सगाई की थी. वहीं आज दोनों दो बच्चों के माता पिता हैं. 

'जरा हटके जरा बचके' की सक्सेस पार्टी में विक्की-सारा ने मचाया धमाल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Twinkle Khanna, Twinkle Khanna Childhood Photo, Twinkle Khanna News, Twinkle Khanna Movie, Twinkle Khanna Fact, Twinkle Khanna Update, Twinkle Khanna Work, Twinkle Khanna Husband, Amitabh Bachchan, Twinkle Khanna Shweta Bachchan, Bollywood Actress, Bollywood News, Bollywood News In Hindi,  
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com