विज्ञापन

'कमाई के बावजूद मेरे पास आज तक अपना बैंक अकाउंट नहीं’, तलाक के बीच रवि मोहन बोले- चुपचाप सहता रहा

साउथ अभिनेता रवि मोहन इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. पत्नी आरती के साथ तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा है, वहीं दूसरी तरफ उनकी कथित गर्लफ्रेंड और सिंगर-थेरेपिस्ट केनीशा फ्रांसिस से दूरी की खबरों के बीच अभिनेता पूरी तरह टूटे हुए नजर आए.

'कमाई के बावजूद मेरे पास आज तक अपना बैंक अकाउंट नहीं’, तलाक के बीच रवि मोहन बोले- चुपचाप सहता रहा
मीडिया से बातचीत के दौरान टूटे रवि मोहन

साउथ अभिनेता रवि मोहन इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. पत्नी आरती के साथ तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा है, वहीं दूसरी तरफ उनकी कथित गर्लफ्रेंड और सिंगर-थेरेपिस्ट केनीशा फ्रांसिस से दूरी की खबरों के बीच अभिनेता पूरी तरह टूटे हुए नजर आए. शनिवार को आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में रवि मोहन पहले गुस्से में दिखाई दिए, फिर मीडिया के सामने भावुक होकर रो पड़े. इसी दौरान उन्होंने अपनी निजी जिंदगी से जुड़े कई चौंकाने वाले खुलासे किए.

'टूट गया है सब्र का बांध'

मीडिया से बात करते हुए रवि मोहन ने कहा कि वह लंबे समय से चुप थे, लेकिन अब उनके सब्र का बांध टूट चुका है. उन्होंने कहा, “लोगों को लगता है कि मैं बहुत नरम दिल इंसान हूं. मैं पहले ऐसा था, लेकिन अब नहीं.” इसके बाद उन्होंने अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर भी बड़ा बयान दिया. रवि मोहन ने कहा, “आज तक मेरा एक भी पर्सनल बैंक अकाउंट नहीं है. मेरे पास सिर्फ एक जॉइंट अकाउंट था. अगर मैं उसमें से थोड़ा सा पैसा भी निकालता था, तो तुरंत फोन आ जाता था कि पैसे क्यों निकाले.” अभिनेता ने दावा किया कि कमाई करने के बावजूद वह लंबे समय तक चुपचाप सब कुछ सहते रहे.

फिल्मों  से ले रहे ब्रेक 

इस दौरान अभिनेता काफी भावुक हो गए. उन्होंने यह भी कहा कि वह फिलहाल फिल्मों से ब्रेक ले रहे हैं और जब तक उनका तलाक फाइनल नहीं हो जाता, तब तक एक्टिंग नहीं करेंगे. रवि ने अपनी शादीशुदा जिंदगी में आई परेशानियों का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें अपने बच्चों से मिलने तक नहीं दिया जा रहा. उन्होंने आरोप लगाया कि उनके बेटों के साथ हमेशा बॉडीगार्ड रहते हैं.

यह भी पढ़ें: 'मैंने अपनी कलाई काट ली थी', चीखे-चिल्लाए और फिर रो पड़े, रवि मोहन ने तलाक-ब्रेकअप के बीच किए चौंकाने वाले खुलासे

प्रेस कॉन्फ्रेंस में रवि मोहन ने यह भी खुलासा किया कि मानसिक तनाव की वजह से उन्होंने कभी अपनी कलाई तक काट ली थी, लेकिन इसके बावजूद अगले ही दिन शूटिंग पर पहुंचे थे. अभिनेता का यह बयान सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कई फैंस उनके समर्थन में उतर आए हैं, जबकि कुछ लोग पूरे विवाद पर सवाल भी उठा रहे हैं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com