विज्ञापन
This Article is From Mar 17, 2023

सलमान खान का नाम सुन जिद पर अड़ गई थीं रवीना टंडन की सहेलियां, भाईजान की वजह से 'मस्त मस्त' गर्ल की लाइफ में आया बड़ा ट्विस्ट

रवीना टंडन मे सलमान खान के साथ 'पत्थर के फूल' फिल्म से डेब्यू किया था. लेकिन जानते हैं इस फिल्म को करने में रवीना की सहेलियों की क्या भूमिका रही है?

सलमान खान का नाम सुन जिद पर अड़ गई थीं रवीना टंडन की सहेलियां, भाईजान की वजह से 'मस्त मस्त' गर्ल की लाइफ में आया बड़ा ट्विस्ट
जानें क्यों की थी रवीना ने सलमान के साथ पत्थर के फूल
नई दिल्ली:

बॉलीवुड की न जाने कितनी ही हीरोइनों की लाइफ बदलने का क्रेडिट सलमान खान को जाता है. सलमान खान ने जिस एक्ट्रेस का हाथ थामा उसे लोगों के बीच पॉपुलर बनाकर ही माना. कैटरीना कैफ, जरीन खान, सोनाक्षी सिन्हा से लेकर ऐसी एक्ट्रेसेस के नाम इस फेहरिस्त में शामिल हैं. बॉलीवुड की मस्त मस्त गर्ल रवीना टंडन का नाम भी इसी लिस्ट में जोड़ दिया जाए तो कुछ गलत नहीं होगा. वैसे तो रवीना टंडन भी पुराने फिल्म परिवार से ही ताल्लुक रखती हैं. लेकिन फिल्मी दुनिया में कदम रखने का फैसला सिर्फ संभव हो सका सलमान खान की वजह से. जिसका खुलासा खुद एक बार रवीना टंडन ने एक मंच से किया था. लेकिन उसकी कहानी भी बड़ी दिलचस्प है. 

रवीना टंडन और सलमान खान का ये एक पुराना वीडियो है जो एक बार फिर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में मस्त मस्त गर्ल रवीना टंडन अपनी फिल्मी शुरूआत का किस्सा सुना रही हैं. रवीना टंडन मंच पर हैं और सामने दर्शकों के बीच सलमान खान भी बैठे हैं. लेकिन इस यादगार लम्हे को शेयर करने के लिए रवीना टंडन सलमान खान को भी स्टेज पर बुला लेती हैं. अपनी पुरानी को स्टार का साथ देने में सलमान खान भी देर नहीं करते और मंच पर पहुंच जाते हैं.

इस मंच से रवीना टंडन कुछ इस तरह पुरानी यादों को ताजा करती हैं. रवीना टंडन कहती हैं कि उन्होंने कभी सोचा नहीं था कि वो फिल्मों में काम करेंगी. उनके पास बहुत सी फिल्मों के ऑफर आए. लेकिन वो मना करती रहीं. इस बीच जब वो कैंटीन में सहेलियों के साथ मौजूद थीं, तब उन्हें सलमान खान के साथ 'पत्थर के फूल' फिल्म करने का ऑफर मिला. इसका जिक्र सहेलियों से किया तो वो जिद पर अड़ गईं कि सलमान खान के साथ वाली मूवी को मना मत करना. इस बहाने उन्हें भी सलमान खान से मिलने का मौका मिल जाएगा. बस फिर क्या था रवीना टंडन ने 'पत्थर के फूल' के लिए हां कर दी. इस फिल्म के अलावा सलमान खान और रवीना टंडन ने अंदाज अपना अपना और कहीं प्यार न हो जाए जैसी फिल्मों में भी काम किया है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Salman Khan, Raveena Tondon, Raveena Tandon Debut Movie, Patthar Ke Phool, Raveena Salman Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com