विज्ञापन
This Article is From Jan 05, 2023

रिलेशनशिप में हैं रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा ! वेकेशन की PHOTOS में फैन्स को मिला हिंट, बोले- दाल में कुछ काला है

हाल ही में रश्मिका मंदाना का नए साल पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पीछे से एक शख्स की आवाज सुनाई दे रही है. यूज़र्स का कहना है कि यह कोई और नहीं बल्कि विजय देवरकोंडा ही हैं.

रिलेशनशिप में हैं रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा ! वेकेशन की PHOTOS में फैन्स को मिला हिंट, बोले- दाल में कुछ काला है
रिलेशनशिप में हैं रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा !
नई दिल्ली:

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना भले ही करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करते हों, लेकिन इनके दिल पर किसका राज है, इसे लेकर हमेशा फैंस के बीच सवाल बना रहता है. ऐसे में हाल ही में रश्मिका मंदाना का नए साल पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पीछे से एक शख्स की आवाज सुनाई दे रही है. यूज़र्स का कहना है कि यह कोई और नहीं बल्कि विजय देवरकोंडा ही हैं. इसके अलावा दोनों ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक ही बैकग्राउंड की वेकेशन फोटोज पोस्ट की हैं, जिसे देखकर नेटीजंस का कहना है दाल में जरूर कुछ काला है.

न्यू ईयर पर अधिकतर सेलेब्स पार्टी एंजॉय करते नजर आए और वेकेशन पर गए. इस बीच रश्मिका मंदाना ने नए साल के मौके पर इंस्टाग्राम पर एक लाइव सेशन का वीडियो शेयर किया, जिसमें पीछे से एक आदमी की आवाज सुनाई दे रही है. इसे ध्यान से सुनने पर फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि यह कोई और नहीं बल्कि विजय देवरकोंडा ही हैं. एक ट्विटर यूजर ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, 'vd voice', वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'हां बिल्कल वीडी अन्ना की आवाज है'. 

ये कोई पहली बार नहीं है जब विजय देवरकोंडा रश्मिका मंदाना एक साथ छुट्टियां मनाते नजर आ रहे हैं. दोनों को मालदीव्स में भी एक साथ छुट्टियां मनाते हुए देखा गया था. तब भी दोनों ने एक दूसरे के साथ तस्वीरें शेयर नहीं की थी.  गौरतलब है कि अभी तक दोनों ने अपने रिलेशनशिप को लेकर कोई भी अनाउंसमेंट नहीं किया है. लेकिन अब कुछ समय पहले कॉफी विद करण के दौरान विजय देवरकोंडा ने कहा था कि वो रश्मिका के साथ एक स्पेशल बॉन्ड शेयर करते हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rashmika Mandanna, Vijay Deverakonda, Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda, Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Photo, Rashmika Vijay Viral Pics, Rashmika Vijay Vacation Photos, Rashmika Vijay Relationship Rumours, Rashmika Vijay Video, Rashmika Mandanna Instagram, Vijay Deverakonda Instagram, Rashmika Vijay News, Rashmika Vijay Movies
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com