विज्ञापन

रश्मिका मंदाना की शादी में बनेंगी कौन कौन सी डिश? खाने की टेबल पर होंगे भारत के कितने रंग?

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी के मेन्यू से जुड़ी एक बड़ी डिटेल सामने आई है. जानना चाहते हैं नाश्ते में क्या परोसा जाएगा.

रश्मिका मंदाना की शादी में बनेंगी कौन कौन सी डिश? खाने की टेबल पर होंगे भारत के कितने रंग?
नई दिल्ली:

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी पर इस वक्त हर किसी की नजर है. लेकिन इसके बारे में ज्यादा अपडेट अभी तक सामने नहीं आ पाई है. इस बीच एनडीटीवी को इनकी शादी से जुड़ी एक डिटेल मिली है. ये डिटेल है शादी में परोसे जाने वाले नाश्ते से जुड़ी. जानकारी मिली है कि विजय-रश्मिका की शादी में सब कुछ इंडियन फ्लेवर का होगा. खासतौस से ब्रेकफास्ट यानी कि नाश्ते में हर इस डिश को शामिल किया जाएगा जिसे भारत में बड़े ही चाव से नाश्ते में खाया जाता है. अब पूरे भारत की बात आई तो इसमें साउथ के इडली डोसे से लेकर पंजाब के छोटे भटूरे तक शामिल होंगे.

कहां हो रही शादी?

विजय और रश्मिका की शादी अरावली में बसे, ITC होटल्स के मेमेंटोस हरियाली से घिरे एक शांत रिट्रीट में हो रही है. जो लोग लग्जरी का मजा लेना चाहते हैं, वे उदयपुर की अपनी अगली विजिट के दौरान यहां रुक सकते हैं. ITC होटल्स की मेमेंटोस वेबसाइट के मुताबिक चार मेहमानों के रहने के लिए 45-स्क्वायर-मीटर के विला का किराया लगभग ₹35,499 पर नाइट (टैक्स और फीस को छोड़कर) है, जबकि एक प्रीमियम सुइट का किराया लगभग ₹71,499 पर नाइट (टैक्स और फीस को छोड़कर) है. तस्वीरों से जो समझ आ रहा है विला से अरावली के शानदार नजारे दिखते हैं, जबकि सुइट में एक पर्सनल आउटडोर स्विमिंग पूल और एक अट्रैक्टिव गजीबो भी है.

शादी के लिए यह वेन्यू प्राइवेसी को ध्यान में रखकर फाइनल किया गया है, क्योंकि दोनों चाहते थे कि उनकी शादी एक शांत और इंटिमेट सेरेमनी रहे. रिपोर्ट में बताया गया है कि शादी तीन दिन की होगी और कुल मेहमानों की संख्या लगभग 100 के आसपास रहेगी. कपल और उनके करीबी 50 मेहमान कमर्शियल फ्लाइट से उदयपुर पहुंचेंगे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vijay Deverakonda, Rashmika Mandanna, Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Wedding, Vijay Deverakonda And Rashmika Mandanna Make Their Relationship Official, Vijay Rashmika Wedding
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com