विज्ञापन
This Article is From Feb 03, 2023

विजय देवरकोंडा से डेटिंग की अफवाहों के बीच रश्मिका मंदाना ने ये किन्हें कर दिया प्रपोज? Video देख लगेगा झटका 

साउथ फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं रश्मिका मंदाना अब बॉलीवुड की भी डिमांडिंग अभिनेत्री बन गई हैं. रश्मिका ने हाल ही में अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म गुडबाय से हिंदी फिल्मों में डेब्यू किया था.

विजय देवरकोंडा से डेटिंग की अफवाहों के बीच रश्मिका मंदाना ने ये किन्हें कर दिया प्रपोज? Video देख लगेगा झटका 
रश्मिका मंदाना का वीडियो वायरल
नई दिल्ली:

साउथ फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं रश्मिका मंदाना अब बॉलीवुड की भी डिमांडिंग अभिनेत्री बन गई हैं. रश्मिका ने हाल ही में अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म गुडबाय से हिंदी फिल्मों में डेब्यू किया था. हाल ही में उन्हें सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ मिशन मजनू में भी स्क्रीन शेयर करते हुए देखा गया. वहीं रश्मिका का नाम उन अभिनेत्रियों में भी आता है, जो अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहती हैं. खबरें हैं कि रश्मिका मंदाना साउथ के पॉपुलर स्टार विजय देवरकोंडा को डेट कर रही हैं. इन सब के बीच रश्मिका का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे अपने फैन को प्रपोज करती नजर आ रही हैं. 

दरअसल वायरल हो रहे वीडियो में रश्मिका मंदाना ने गलती से एक फैन को प्रपोज कर दिया है. यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में आप एक फैन को रश्मिका से पूछते हुए देख सकते हैं कि तेलुगु में लड़की को कैसे प्रपोज किया जाता है? ये सवाल सुनकर रश्मिका मुस्कुराते हुए कहती हैं, "आये हाय…क्या बात है…कोई है?”. इसके बाद रश्मिका तेलुगु में मैजिकल वर्ड्स बोलती हैं, जिस पर उनका फैन उन्हें 'सेम टू यू' कहता है. फैन का यह जवाब सुन रश्मिका हैरान रह जाती हैं.

गौरतलब है कि काफी समय से यह खबर चर्चा में है कि रश्मिका और विजय एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. हालांकि दोनों में से किसी ने भी आधिकारिक तौर पर कुछ कहा नहीं है. बात करें वर्क फ्रंट की तो रश्मिका जल्द ही रणबीर कपूर के साथ एनिमल में नजर आएंगी, जबकि सामंथा रुथ प्रभु के साथ कुशी विजय देवरकोंडा की अगली फिल्म है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vijay Deverakonda, Rashmika Mandanna, Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Affair, Rashmika Mandanna Viral Video, Rashmika Mandanna Proposes To A Fan, Rashmika Mandanna Proposal To A Fan, Rashmika Mandanna Movies, Rashmika Mandanna Upcoming Films, Rashmika Mandanna Career, Rashmika Vijay Dating Rumours, Vijay Rashmika Vacation Pics, Vijay Deverakonda Career
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com