विज्ञापन
This Article is From Feb 16, 2022

राकेश बापट ने केक काटते हुए समीशा की फोटो शेयर की, ऐसे मना बर्थडे

Shilpa Shetty और Raj Kundra की बेटी Samisha का आज दूसरा जन्मदिन है. इस मौके पर शमिता शेट्टी और राकेश बापट भी राज और शिल्पा के साथ समीशा का जन्मदिन मनाते नजर आए.

राकेश बापट ने केक काटते हुए समीशा की फोटो शेयर की, ऐसे मना बर्थडे
समीषा के बर्थडे पर राकेश बापट
नई दिल्ली:

 Shilpa Shetty और Raj Kundra की बेटी Samisha का आज दूसरा जन्मदिन है. इस मौके पर शमिता शेट्टी और राकेश बापट भी राज और शिल्पा के साथ समीशा का जन्मदिन मनाते नजर आए. राकेश बापट ने सोशल मीडिया पर बर्थडे की फोटो शेयर की है, जिसमें शमिता और राकेश क्यूट समीशा को गोद में लिए हुए केक काटते हुए दिख रहे हैं. फोटो में तीनों स्माइल करते हुए नजर आ रहे हैं. राकेश बापट ने फोटो शेयर कर के समीषा को बर्थडे विश किया है.


बता दें कि शमिता शेट्टी ने 2000 की मोहब्बतें  में अपनी शुरुआत की और फरेब, जहर और कैश जैसी फिल्मों में काम किया.  वह वेब सीरिज ब्लैक विडो में नजर आई थीं. हाल ही में उन्होंने रियलिटी शो बिग बॉस में हिस्सा लिया था. बिग बॉस 15 में राकेश बापट भी उनके साथ नजर आए थे. दोनों में वहीं नजदीकियां बढ़ीं. राकेश और शमिता को बिग बॉस के घर में एक दूसरे के लिए प्यार जताते देखा गया. बाहर आने के बाद भी दोनों साथ टाइम बिता रहे हैं. 

वैलेंटाइन डे पर भी दोनों साथ थे. इस मौके पर दोनों ने इंस्टा पर रोमांटिक वीडियो शेयर किया था. वीडियो शेयर करते हुए राकेश ने लिखा, "एक समय में एक सामान्य जीवन के बीच में प्यार हमें एक परी कथा जैसा फील होता है." इसके साथ उन्होंने शमिता शेट्टी को भी टैग किया है. साथ ही उन्होंने हैसटैग लिखा है, लव, शारा. वहीं शमिता ने भी एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह सफेद ड्रेस पहने राकेश के साथ डांस करती दिख रही हैं. वीडियो को शेयर करते हुए शमिता ने लिखा है, वेल...इन टाइम....मेरे वेलेंटाइन राकेश बापट, तुम मेरी पसंदीदा भावना हो.  

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shamita Shetty, Raqesh Bapat, Raj Kundar News Today, Samisha Birthday
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com