विज्ञापन
This Article is From Sep 07, 2020

रणवीर शौरी से यूजर ने पूछा 'सुशांत की कौन सी याद आपके सबसे करीब है', तो एक्टर ने खोला यह राज

रणवीर शौरी (Ranvir Shorey) ने सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) से जुड़ी अपनी यादें साझा की हैं.

रणवीर शौरी से यूजर ने पूछा 'सुशांत की कौन सी याद आपके सबसे करीब है', तो एक्टर ने खोला यह राज
रणवीर शौरी (Ranvir Shorey) ने शेयर की सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) से जुड़ी यादें
  • रणवीर शौरी ने साझा की सुशांत सिंह राजपूत से जुड़ी याद
  • एक्टर ने कहा कि एक बार सुशांत ने मुझे अपने टेलीस्कोप से...
  • सुशांत सिंह राजपूत को लेकर रणवीर शौरी का ट्वीट हुआ वायरल
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के निधन को 3 महीने जल्द ही पूरे होने वाले हैं. एक्टर के निधन को लेकर सीबीआई जांच भी जारी है. वहीं, हाल ही में बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रणवीर शौरी (Ranvir Shorey) ने सुशांत सिंह राजपूत से जुड़ी अपनी यादें साझा की हैं. दरअसल, रणवीर शौरी से एक फैन ने आस्क रणवीर सेशन के दौरान पूछा कि सुशांत सिंह राजपूत से जुड़ी आपकी कौन सी याद आपके दिल के सबसे ज्यादा करीब है. इसपर एक्टर ने जबरदस्त जवाब दिया. रणवीर शौरी का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है, साथ लोग इसपर खूब कमेंट भी कर रहे हैं. 

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) से जुड़ी याद को साझा करते हुए रणवीर शौरी (Ranvir Shorey) ने लिखा, "उन्होंने मुझे अपने टेलीस्कॉप से सैटर्न की रिंग दिखाई थी." इसके अलावा भी एक्टर रणवीर शौरी से फैंस ने काफी सवाल किये. एक यूजर ने उनसे पूछा कि फिल्म इंडस्ट्री में अपने करियर के दौरान आपको सबसे ज्यादा किस चीज पर पछतावा हुआ है. इसपर रणवीर शौरी ने जवाब दिया, "लोग आपको आपके लास्ट नेम के हिसाब से जज करते हैं." इसके साथ ही रणवीर शौरी ने बॉलीवुड में अपने टर्निंग प्वॉइंट का भी जिक्र किया. उन्होंने बताया, "खोसला का घोसला और प्यार के साइड इफैक्ट्स एक हफ्ते के आसपास ही रिलीज हुए थे. इसने मेरी जिंदगी बदलकर रख दी थी."


बता दें कि एक्टर रणवीर शौरी (Ranvir Shorey) सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं. वह अकसर समसामयिक मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय पेश करती हैं. आखिरी बार एक्टर फिल्म लूटकेस में नजर आए थे. फिल्म में रणवीर शौरी के किरदार को काफी पसंद भी किया गया था. वहीं, सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की बात करें तो एक्टर ने 34 वर्ष की उम्र में ही दुनिया को अलविदा कह दिया. सुशांत सिंह राजपूत आखिरी बार फिल्म दिल बेचारा में नजर आए थे. इस फिल्म में एक्टर ने संजना सांघी के साथ मुख्य भूमिका अदा की थी. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ranvir Shorey, Sushant Singh Rajput, Ranvir Shorey Tweet About Sushant Singh Rajput, Ranvir Shorey Says Sushant Show Him Saturn Ring
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com