सुपहहिट फिल्म हनु-मान देने वाले निर्देशक प्रशांत वर्मा रणवीर सिंह के साथ अपनी नई फिल्म शुरू करने की योजना बना रहे हैं. पैन इंडिया स्तर पर बनाई जाने वाली इस फिल्म के लिए माइथ्री मूवी मेकर्स संसाधन जुटाएंगे. खबरों के मुताबिक डायरेक्टर के पास हनु-मान के लिए लीमिटेड बजट था, लेकिन इस नई फिल्म के लिए खुली छूट दी गई है. अफवाहें थी कि फिल्म राक्षस बंद हो गई है, लेकिन अब रणवीर सिंह के फैंस के लिए अच्छी खबर है. खबर है कि जल्द ही फिल्ममेकर्स फिल्म राक्षस पर बहुत जल्द एक बड़ा एलानकरने वाले हैं.
इसी बीच मीडिया में ऐसी अफवाहें उड़ीं कि रणवीर सिंह का फोटो शूट करने के बाद भी इस फिल्म को बंद कर दिया गया है. प्रशांत वर्मा ने एक प्रोमो के लिए भी शूटिंग की, लेकिन इस तरह की अफवाहों ने टीम को निराश कर दिया था. वहीं अब अफवाहों से बचने के लिए मेकर्स जल्द ही इस पैन इंडिया फिल्म की आधिकारिक घोषणा करने की योजना बना रहे हैं. वे कुछ दिनों में अन्य अपडेट भी लेकर आएंगे.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बता दें कि रणवीर सिंह इन दिनों शक्तिमान के किरदार को लेकर चर्चा में हैं. इस बीच अब फिल्म राक्षस की अनाउंसमेंट से उनके फैंस बेहद खुश हैं. प्रशांत वर्मा की बात करें तो 40 करोड़ रुपये में बनी फिल्म हनु-मान को प्रशांत वर्मा ने बनाया था, जिसने वर्ल्डवाइड 300 करोड़ का बिजनेस किया था. फिल्म को बेहद पसंद किया गया था और अब फिल्म का दूसरा पार्ट जय-हनुमान भी लाइन्ड अप है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं