विज्ञापन

रणवीर सिंह को बिश्नोई गैंग से आई धमकी, अमेरिका का है नंबर, मांगे गए 10 करोड़ रुपये: मुंबई पुलिस

रणवीर सिंह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े सदस्यों की ओर से 10 करोड़ रुपये की फिरौती की मांग के साथ धमकी मिली है. यह धमकी एक वॉइस नोट के रूप में उनके मैनेजर के व्हाट्सएप नंबर पर अमेरिकी नंबर से भेजी गई थी.

रणवीर सिंह को बिश्नोई गैंग से आई धमकी, अमेरिका का है नंबर, मांगे गए 10 करोड़ रुपये: मुंबई पुलिस
रणवीर सिंह को बिश्नोई गैंग से आई धमकी, अमेरिका का है नंबर

रणवीर सिंह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े सदस्यों की ओर से 10 करोड़ रुपये की फिरौती की मांग के साथ धमकी मिली है. यह धमकी एक वॉइस नोट के रूप में उनके मैनेजर के व्हाट्सएप नंबर पर अमेरिकी नंबर से भेजी गई थी. मुंबई पुलिस के अनुसार, इस वॉइस नोट की आवाज लॉरेंस बिश्नोई गैंग के करीबी सहयोगी हैरी बॉक्सर (हरी चंद जाट उर्फ हैरी बॉक्सर) की होने का संदेह है. यह घटना फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के जूहू स्थित आवास पर फायरिंग की घटना के बाद सामने आई है. 

ये भी पढ़ें: राजपाल यादव के अंगूठे से अभी तक नहीं छूटी जेल की स्याही, दुखी होकर बोले- जिन लोगों को शादी में बुलाना था नहीं बुला पाया

मुंबई क्राइम ब्रांच ने की पुष्टि

फरवरी की शुरुआत में रोहित शेट्टी के घर पर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग की थी, जिसके बाद बॉलीवुड में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई थी. पुलिस जांच में पाया गया कि रणवीर सिंह को मिली धमकी रोहित शेट्टी वाली घटना के बाद भेजी गई थी. प्रारंभिक जांच में मुंबई क्राइम ब्रांच ने पुष्टि की है कि वॉइस नोट अमेरिकी नंबर से आया था और इसमें 10 करोड़ रुपये की मांग की गई है. यदि राशि नहीं दी गई तो अभिनेता और उनके स्टाफ को नुकसान पहुंचाने की चेतावनी दी गई है.

रणवीर सिंह की सुरक्षा बढ़ी

मुंबई पुलिस ने मामले की प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है. क्राइम ब्रांच ने अमेरिकी अधिकारियों से संपर्क किया है ताकि उस नंबर की डिटेल्स प्राप्त की जा सकें. रणवीर सिंह की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और उनके आवास के आसपास पुलिस की मौजूदगी मजबूत की गई है. अभी तक इस मामले में कोई FIR दर्ज नहीं हुई है, लेकिन जांच जारी है. सूत्रों के मुताबिक, हैरी बॉक्सर लॉरेंस बिश्नोई और उसके भाई अनमोल बिश्नोई का करीबी है और गैंग के कई ऑपरेशन्स में शामिल रहा है.

लॉरेंस बिश्नोई गैंग कई सेलिब्रिटीज को निशाना बनाया

लॉरेंस बिश्नोई गैंग इससे पहले गैंग ने कई सेलिब्रिटीज को निशाना बनाया है. रणवीर सिंह, जो फिलहाल 'धुरंधर' फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं, ने इस धमकी पर कोई सार्वजनिक बयान नहीं दिया है. पुलिस का कहना है कि वे सभी पहलुओं की जांच कर रहे हैं और अभिनेता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर संभव कदम उठा रहे हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ranveer Singh, Lawrence Bishnoi Gang, Rohit Shetty, Actor Ranveer Singh, Lawrence Bishnoi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com