विज्ञापन
This Article is From Sep 19, 2019

रानू मंडल ने फिर छेड़ा सुर, Video ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका

रानू मंडल (Ranu Mondal) का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में उन्होंने फिर से अपनी सुरीली आवाज का जादू बिखेरा है.

रानू मंडल ने फिर छेड़ा सुर, Video ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका
रानू मंडल (Ranu Mondal) का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
  • रानू मंडल ने गाया राधा-कृष्ण भजन
  • लोगों ने की सुरीली आवाज की तारीफ
  • रानू मंडल का वीडियो सोशल मीडिया पर मचा रहा है धमाल
नई दिल्ली:

'तेरी मेरी कहानी (Teri Meri Kahani)' से बॉलीवुड में एंट्री करने वाली रानू मंडल (Ranu Mondal) की सफलताएं आसमान छू रही हैं. उनके गाने 'तेरी मेरी कहानी (Teri Meri Kahani)' ने न केवल सोशल मीडिया पर सफलताएं बटोरीं, बल्कि लोगों का भी खूब दिल जीता. उनका एक और वीडियो सोशल मीडिया पर सबका खूब ध्यान खींच रहा है. इस वीडियो में रानू मंडल (Ranu Mondal) 'एक राधा और एक मीरा' भजन गाती दिखाई दे रही हैं. वीडियो में रानू मंडल (Ranu Mondal) की आवाज सुनकर कोई भी उनकी तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पाएगा. इतना ही नहीं, लोग उनके इस वीडियो को लेकर उनकी खूब तारीफ भी कर रहे हैं. 

Deepika Padukone ने धमाकेदार डांस से स्टेज पर मचाया धमाल, IIFA ने शेयर किया Video

रानू मंडल (Ranu Mondal) का यह वीडियो भले ही थोड़ा पुराना है, लेकिन इसने  सोशल मीडिया पर धमाल मचाया हुआ है. इस वीडियो को उनके फैनपेज ने इंस्टाग्राम एकाउंट के जरिए साझा किया है, जिसमें उनकी आवाज काबिल-ए-तारीफ है. बता दें कि रानू मंडल अपने एक वीडियो के जरिए ही रातों-रात सुपरस्टार बनी थीं. उनका यह वीडियो राणाघाट रेलवे स्टेशन का था, जिसमें वह लता मंगेशकर का एक प्यार का नगमा है गाती दिखाई दे रही थीं. 

Katrina Kaif ने IIFA Awards में परफॉर्मेंस की फोटो की पोस्ट तो मनीष मल्होत्रा का यूं आया कमेंट

रानू मंडल (Ranu Mondal) की आवाज से प्रभावित होकर ही हिमेश रेशमिया ने उन्हें अपनी फिल्म हैप्पी हार्डी एंड हीर में गाना गाने का ऑफर दिया था. खास बात तो यह है रानू मंडल ने हिमेश रेशमिया के साथ एक नहीं, बल्कि तीन-तीन गाने गाए हैं, जिसमें तेरी मेरी कहानी, आदत और आशिकी में तेरी शामिल है. हिमेश रेशमिया के अलावा रानू की प्रसिद्धि देखकर खुद लता मंगेशकर ने भी उनकी तारीफ की थी. हालांकि, उन्होंने अपने इंटरव्यू के दौरान रानू मंडल के साथ बाकी सिंगरों के लिए भी कहा था कि नकल सफलता का टिकाऊ साधन नहीं है.

VIDEO: IIFA Awards 2019 की हलचल और Tiger Shroff ने दिया ये चैलेंज...

..और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ranu Mondal, Ranu Mandal, Ranu Mondal Video, Ranu Mondal New Video, Ranu Mondal Radha Krishna Bhajan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com