विज्ञापन
This Article is From Nov 24, 2019

फुटपाथ पर गाना गाती दिखीं एक और 'रानू मंडल', जमकर वायरल हो रहा है Video

रानू मंडल (Ranu Mondal) जैसी दिखने वाली महिला ने फुटपाथ पर गाया 'तेरी मेरी कहानी (Teri Meri Kahani)' सॉन्ग, इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो.

Also Read in
फुटपाथ पर गाना गाती दिखीं एक और 'रानू मंडल', जमकर वायरल हो रहा है Video
रानू मंडल (Ranu Mondal) जैसी दिखने वाली महिला का Video हुआ Viral
  • रानू मंडल जैसी दिखने वाली महिला का वायरल हुआ वीडियो
  • फुटपाथ पर 'तेरी मेरी कहानी' सॉन्ग गाया
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है वीडियो
नई दिल्ली:

पश्चिम बंगाल के राणाघाट रेलवे स्टेशन पर गाना गाकर गुजर-बसर करने वाली रानू मंडल (Ranu Mondal) केवल अपना एक वीडियो वायरल होने पर ही सोशल मीडिया पर छा गई थीं. इनका वीडियो इंटरनेट पर इतना वायरल हुआ कि रानू मंडल (Ranu Mondal Video) रातोंरात सुपरस्टार बन गईं थीं और उन्हें बॉलीवुड में एंट्री भी मिल गई. हिमेश रेशमिया ने उनकी आवाज से प्रभावित होकर उन्हें अपनी फिल्म में गाने का मौका दे दिया. अब एक बार फिर रानू मंडल जैसी दिखने वाली महिला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

इन डांसरों ने धाकड़ अंदाज में किया Disco Dance, मिथुन चक्रवर्ती भी हुए शॉक्ड- देखें Video

इस वीडियो में वह महिला रानू मंडल (Ranu Mondal) का सॉन्ग 'तेरी मेरी कहानी (Teri Meri Kahani)' गाती नजर आ रही है. रानू मंडल जैसी दिखने वाली यह महिला गुवाहटी की है. महिला के इस वीडियो को रानू मंडल के फैन क्लब ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है. इस वीडियो को शेयर करते हुए फैन क्लब ने महिला को रानू मंडल 2.0 (Ranu Mondal 2.0) बताया है.

'द कपिल शर्मा शो' के सेट पर अचानक चली गई लाइट, तो दर्शकों ने कपिल के साथ किया ऐसा ...देखें Video


हालांकि, इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि महिला की सिंगिंग स्किल्स कुछ खास नहीं हैं. लेकिन वहां मौजूद व्यक्ति उनकी वीडियो केवल इसलिए बना रहा है क्योंकि वह सोशल मीडिया सेंसेशन रानू मंडल की तरह दिखती हैं. बता दें, रानू मंडल (Ranu Mondal) ने हिमेश रेशमिया के साथ एक नहीं, बल्कि तीन-तीन गाने गाए हैं, जिसमें तेरी मेरी कहानी, आदत और आशिकी में तेरी शामिल है. हिमेश रेशमिया (Himesh Reshammiya) के अलावा रानू की प्रसिद्धि देखकर खुद लता मंगेशकर ने भी उनकी तारीफ की थी.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ranu Mondal, Ranu Mondal Video, Ranu Mondal Video Viral, Ranu Mondal Look Alike Video Viral, Ranu Mondal 2.0, Teri Meri Kahani Song
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com