विज्ञापन
This Article is From Dec 14, 2022

रंजीत के रोल को देख फिल्मों से नफरत करने लगे थे बेटे जीवा, पिता को इस हालत में देख आता था गुस्सा

बॉलीवुड अभिनेता रंजीत हिंदी सिनेमा की दिग्गज कलाकारों में से एक हैं. उन्होंने अपनी ज्यादातर फिल्मों में विलेन का रोल किया है. उनके विलेन के किरदार से कई किस्से कहानियों भी जुड़े हुए हैं.

रंजीत के रोल को देख फिल्मों से नफरत करने लगे थे बेटे जीवा, पिता को इस हालत में देख आता था गुस्सा
रंजीत के रोल को देख फिल्मों से नफरत करने लगे थे बेटे जीवा
नई दिल्ली:

बॉलीवुड अभिनेता रंजीत हिंदी सिनेमा की दिग्गज कलाकारों में से एक हैं. उन्होंने अपनी ज्यादातर फिल्मों में विलेन का रोल किया है. उनके विलेन के किरदार से कई किस्से कहानियों भी जुड़े हुए हैं. हालांकि रंजीत को इस किरदार में दर्शकों का हमेशा से प्यार मिलता रहा है. अब अभिनेता के बेटे जीवा भी जल्द बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं. ऐसे में जीवा ने बताया है कि जब वह छोटे थे तो फिल्मों से काफी नफरत करते थे, क्योंकि हर फिल्म में उनके पिता मार जाते थे.

जीवा बहुत जल्द फिल्म गोविंदा नाम मेरा में नजर आने वाले हैं. वह इस फिल्म का जोर-शोर से प्रमोशन भी कर रहे हैं. जीवा ने हाल ही में अंग्रेजी वेबसाइट टाइम्स ऑफ इंडिया को इंटरव्यू दिया. इस दौरान उन्होंने पिता रंजीत से जुड़ी ढेर सारी बातें याद की. अपने बचपन और पिता के करियर को याद करते हुए रंजीत ने कहा, बचपन में मुझे फिल्मों से नफरत सिर्फ इसलिए थी क्योंकि मैं फिल्मों में अपने पिता को मरते हुए देखता था. जब भी मैं कोई फिल्म देखता था, तो मुझे लगता था, 'क्यों? ऐसा हमेशा क्यों हो रहा है?' फिर एक ऐसा मौका आया जब मैंने सोचा कि शायद मेरी मां के साथ अच्छा हुआ होगा. उन्होंने बहुत समय पहले दो फिल्में की थी, और मैंने सोचा कि ठीक है, इसे एक बार देखते हैं और, वह एक डरावनी फिल्म निकली जहां मेरी मां को भूत ने मार दिया था.

जीवा ने आगे कहा, 'इसलिए मेरे मुझे लगने लगा कि फिल्म इंडस्ट्री मेरे माता-पिता को मारने पर उतारू थी. मेरा बचपन एक फिल्मी परिवार में पला-बढ़ा था, लेकिन जब मैं यह समझने के लिए समझदार हो गया था कि यह सिर्फ एक किरदार है जिसे मेरे पिता निभा रहे हैं, तो मुझे इससे प्यार होने लगा और मेरे पिता ने फिल्म इंडस्ट्री में जो कुछ भी हासिल किया है, उसकी बहुत ज्यादा सराहना करने लगे. एक बच्चे के रूप में मेरे दिमाग में यही सवाल था कि, 'पिताजी, आप ऐसा क्यों कर रहे हैं?' लेकिन बाद में मैं उनकी उपलब्धियों और आज तक की उपलब्धियों ने मुझे हैरान कर दिया'.

इसके अलावा जीवा ने पिता रंजीत को लेकर और भी ढेर सारी बातें की हैं. आपको बता दें कि फिल्म गोविंदा नाम मेरा में जीवा के साथ अभिनेता विक्की कौशल, अभिनेत्री भूमि पेडनेकर और कियारा आडवाणी मुख्य भूमिका में हैं. यह फिल्म जल्द ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होने वाली है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ranjeet Son, Jeeva, Ranjeet Son Jeeva, Ranjeet, Ranjeet Movies, Govinda Naam Mera, Movie Govinda Naam Mera
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com