विज्ञापन

बॉलीवुड के खलनायक रंजीत को थी इस एक्ट्रेस से बेइंतहा मोहब्बत, राजेश खन्ना बने लव स्टोरी में 'विलेन'

रंजीत और सिंपल कपाड़िया के बीच प्यार इतना गहरा गया था कि दोनों शादी करने वाले थे, लेकिन राजेश खन्ना इस लव स्टोरी के विलेन बन गए

बॉलीवुड के खलनायक रंजीत को थी इस एक्ट्रेस से बेइंतहा मोहब्बत, राजेश खन्ना बने लव स्टोरी में 'विलेन'
रंजीत का अधूरा रह गया प्यार
नई दिल्ली:

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में प्यार, ब्रेक, अफेयर, शादी और तलाक बेहद नॉर्मल है. कब किस स्टार को किस को-स्टार से प्यार हो जाए, कुछ नहीं कहा जा सकता है. कुछ के प्यार मुकम्मल हो जाते हैं, तो कुछ की प्रेम कहानी अधूरी रह जाती है. ऐसी ही एक अधूरी लव स्टोरी है हिंदी सिनेमा के खौफनाक विलेन रंजीत की, जो कभी पूरी नहीं हो सकी. रंजीत को हिंदी सिनेमा के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना की साली सिंपल कपाड़िया से प्यार हो गया था. दोनों पूरी तरह प्यार में डूबे हुए थे. दोनों शादी करने के लिए भी तैयार थे, लेकिन इस लव स्टोरी के विलेन सिंपल के घरवाले नहीं बल्कि उनके सुपरस्टार जीजा राजेश खन्ना थे. राजेश खन्ना ने इस रिश्ते को तुड़वाने में अपनी पूरी ताकत लगा दी थी. आइए जानते हैं पूरा किस्सा.

रंजीत-सिंपल की लव स्टोरी के विलेन थे राजेश खन्ना

डिंपल कपाड़िया की बहन सिंपल एक्टर रंजीत की लंबी-चौड़ी कद काठी और उनके अभिनय की दीवानी थीं. सिंपल को रंजीत का हर अंदाज खूब भाता था और उन्हें दिल ही दिल में खूब चाहती थीं. मगर दूसरी तरफ राजेश खन्ना को यह बिल्कुल भी पसंद नहीं आ रहा था. रिपोर्ट्स की मानें तो राजेश खन्ना एक्टर रंजीत को जरा भी पसंद नहीं करते थे और वे नहीं चाहते थे कि रंजीत उनके रिश्तेदार बने. दूसरी तरफ सिंपल तो रंजीत के प्यार में खो चुकी थी. दोनों ने एक-दूजे को खूब डेट भी किया था, लेकिन जैसे ही रंजीत-सिंपल की डेटिंग की खबरें फैली बॉलीवुड में हलचल मच गई. फिर इस रिश्ते के बीच में राजेश खन्ना ने विलेन बनकर एंट्री ली और फिर दोनों का प्यार अधूरा रह गया.

Latest and Breaking News on NDTV

ये भी पढ़ें- दो बहनों ने एक सुपरस्टार के साथ किया डेब्यू, बड़ी बहन को मिला स्टारडम, छोटी हुई गुमनाम, कैंसर से हुई मौत

राजेश खन्ना और रंजीत के बीच तल्खी

राजेश खन्ना की वजह से रंजीत की लाइफ से सिंपल बहुत आसानी से चली गईं. रंजीत का दिल टूटा और वह मायूस होने लगे. उधर, सिंपल की भारी गम में थी. वहीं, राजेश और रंजीत फिल्म छैला बाबू के सेट पर एक साथ आए तो दोनों में खूब तल्खी देखने को मिली. शूटिंग सेट पर ही राजेश और रंजीत के बीच जमकर बहस हुई. इसके बाद से रंजीत और सिंपल के गहरे प्यार का का रिश्ता पूरी तरह से खत्म हो चुका था. राजेश खन्ना की वजह से रंजीत और सिंपल कभी एक नहीं हो सके. सिंपल भी एक एक्ट्रेस थीं और जल्द ही बॉलीवुड छोड़ एक फैशन डिजाइनर बन गईं. सिंपल का निधन महज 51 साल की उम्र में 2009 में हुआ और आज रंजीत 84 साल के हैं और फिल्मों में एक्टिव हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Simple Kapadia, Dimple Kapadia, Rajesh Khanna, Ranjeet
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com