विज्ञापन
This Article is From Dec 20, 2017

तो इस वजह से मीडिया की नजरों से दूर रखी जाती हैं रानी मुखर्जी की बेटी आदिरा...

इस बारे में अभिनेत्री रानी मुखर्जी का कहना है कि वह और उनके पति आदित्य चोपड़ा ने निर्णय लिया है कि उनकी बेटी आदिरा लाइम लाइट से दूर रहे और सामान्य जीवन जीए. 

तो इस वजह से मीडिया की नजरों से दूर रखी जाती हैं रानी मुखर्जी की बेटी आदिरा...
रानी मुखर्जी.
  • 'हिचकी' से कमबैक कर रहीं रानी मुखर्जी
  • बेटी आदिरा के लिए सामान्य जीवन चाहती हैं एक्ट्रेस
  • आदिरा एक सामान्य जीवन व्यतीत करें : रानी मुखर्जी
मुंबई: करीना-सैफ के बेटे तैमूर अली खान, शाहरुख खान के बेटे अबराम खान, शाहिद कपूर की बेटी मीशा कपूर, आमिर खान के बेटे आजाद राव खान समेत बॉलीवुड के कई पॉपुलर स्टार किड्स लाइमलाइट में रहते हैं. लेकिन रानी मुखर्जी की बेटी आदिरा चोपड़ा मीडिया की नजरों से दूर रहती हैं. 2 साल की हो चुकी आदिरा की कुछ तस्वीरें ही इंटरनेट पर उपलब्ध हैं. दिसंबर की शुरुआत में आदिरा के दूसरे बर्थडे के मौके पर पार्टी रखी गई थी. उन्हें विश करने कई सेलेब्स पहुंचे. लेकिन बर्थडे पार्टी में आदिरा की एक भी तस्वीर सामने नहीं आई. इस बारे में अभिनेत्री रानी मुखर्जी का कहना है कि वह और उनके पति आदित्य चोपड़ा ने निर्णय लिया है कि उनकी बेटी आदिरा लाइम लाइट से दूर रहे और सामान्य जीवन जीए. 

Hichki Trailer: बेटी के जन्म के बाद रानी मुखर्जी ने उठाई बिगड़ैल बच्चों को सुधारने की जिम्मेदारी

रानी ने अपनी आगामी फिल्म 'हिचकी' के ट्रेलर लांच कार्यक्रम में मंगलवार को संवाददाताओं को बताया, "यह निर्णय मैंने और मेरे पति ने मिलकर लिया है. मुझे लगता है मेरे पति बहुत ही एकांत प्रिय व्यक्ति होने की वजह से चाहते हैं कि आदिरा एक सामान्य जीवन व्यतीत करे." उन्होंने कहा, "अपने आसपास की परिस्थितियों को देखते हुए, हमें हमेशा यह चिंता रहेगी कि हमारी बच्ची क्या कर रही है? कैसे कर रही है? इसके लिए अतिरिक्त ध्यान देने की जरूरत होगी"

WHAT! 22 साल से परेशान रानी मुखर्जी ने आखिरकार कर ही दिया खुलासा...

रानी और आदित्य ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद अप्रैल, 2014 में इटली में शादी कर ली थी. फिल्म 'मर्दानी' के बाद रानी की बेटी आदिरा का जन्म हुआ और वो उनकी परवरिश में बिजी हो गईं. 4 साल के इंतजार के बाद वह सुनहरे पर्दे पर फिल्म 'हिचकी' से साथ वापसी कर रही है.

रानी मुखर्जी का खुलासा- इस फिल्म के फ्लॉप होने पर टूटा पति का दिल

सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा द्वारा निर्देशित 'हिचकी' का निर्माण यश राज फिल्म्स के बैनर तले मनीष शर्मा ने किया है. यह फिल्म अगले साल 23 फरवरी को रिलीज होगी.

VIDEO: शाहिद कपूर से खास मुलाकात ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
(इनपुट: IANS)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rani Mukerji, Adira Chopra
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com