विज्ञापन
This Article is From May 06, 2024

सिर पर पल्लू, हाथ में कड़छी, चू्ल्हे पर आलू की भुजिया बनाती दिखीं रानी, वीडियो पर फैन्स बोले- आप तरकारी भी बनाती हैं

बड़की बहू छोटकी बहू के ट्रेलर ने धूम मचा रखी है. फिल्म की एक्ट्रेस रानी चटर्जी ने अब एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह आलू का भुजिया बना रही हैं. यह वीडियो दीदी नंबर वन के सेट से है.

सिर पर पल्लू, हाथ में कड़छी, चू्ल्हे पर आलू की भुजिया बनाती दिखीं रानी, वीडियो पर फैन्स बोले- आप तरकारी भी बनाती हैं
बड़की बहू छोटकी बहू की एक्ट्रेस रानी ने बनाई आलू की भुजिया, देखें वीडियो
नई दिल्ली:

Rani Chatterjee Making Aloo ki bhujia Video Viral: एक्ट्रेस रानी चटर्जी अपने फैंस से हमेशा कनेक्टेड रहती हैं. वो फैंस को सोशल मीडिया के जरिये अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर अपडेट देती रहती हैं. आपको बता दें कि रानी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म दीदी नंबर वन की शूटिंग कर रही हैं. शूटिंग का एक वीडियो रानी ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं जिसमें वो सेट पर ही खाना बनाती नजर आ रही हैं. रानी अक्सर सेट पर कुछ ना कुछ करती रहती हैं जो उनके फैंस को बहुत पसंद आता है. रानी की खास बात ये है कि वो ये सब चीजें फैंस के साथ शेयर करना नहीं भूलतीं. दिलचस्प यह है कि वह चूल्हे पर आलू की भुजिया बनाती नजर आ रही हैं. फैन्स खूब कमेंट भी कर रहे हैं. एक फैन ने तो पूछ ही लिया है कि क्या आप तरकारी भी बनाती हैं.

रानी चटर्जी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म दीदी नंबर वन की शूटिंग कर रही हैं. उनका लुक एकदम ट्रेडिशनल है. वो साड़ी पहने, मांग में सिंदूर लगाए और चोटी करके बैठी हुई हैं. वीडियो में वो चूल्हे पर आलू की भुजिया बना रही हैं. उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- सेट पर कुकिंग की मैंने.  कुछ किरदारों के लिए भोजपुरी क्वीन को मेकअप करने की जरुरत नहीं पड़ती है. रानी की तरह ही रानी. रानी का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है.

रानी चटर्जी का वीडियो


रानी चटर्जी के इस वीडियो पर फैंस ढेर सारे कमेंट कर रहे हैं. एक ने लिखा- हैलो हमको भी दे दो ना. वहीं दूसरे ने लिखा- आलू भुजिया तेल में तला हुआ. एक ने लिखा- रानी मैम बहुत ही क्यूट लगती हैं. वर्कफ्रंट की बात करें तो रानी चटर्जी जल्द ही बड़की बहू छोटकी बहू में नजर आने वाली हैं. हाल ही में उनकी इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है. ट्रेलर को काफी पसंद किया जा रहा है. अब इसके रिलीज होने का इंतजार है.

Pushpa 2: अरे भाई Pushpa Pushpa Song के नाम पर यह क्या कर डाला?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rani Chatterjee, Rani Chatterjee Video, Rani Chatterjee Aloo Ki Bhujia Making Video, Rani Chatterjee Viral Video, Badki Bahu Chotki Bahu Trailer
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com