- राम चरण की मोस्ट अवेटेड फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज
- 'रंगस्थलम 1985' में लुंगी-गमछे में दिखेंगे चरण
- 30 मार्च 2018 को होगी रिलीज
नई दिल्ली:
तेलगु की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रंगस्थलम' का फर्स्ट लुक शुक्रवार सुबह साउथ सुपरस्टार राम चरण ने जारी कर दिया. उन्होनें अपने फेसबुक अकाउंट पर पोस्टर डालते हुए लिखा कि 30 मार्च 2018 को रिलीज होने वाली फिल्म रंगस्थलम के 'चिठ्ठी बाबू' से मिलिए. यह पोस्टर गुरुवार की शाम 5.30 बजे रिलीज होने वाली थी, लेकिन किन्हीं कारणों से नहीं हो सकी, जिसकी सूचना राम चरण ने कल शाम को ही दे दिया था. इस फिल्म में लीड एक्ट्रेस समांथा अक्किनेनी होंगी, वहीं इसे सुकुमार डॉयरेक्ट कर रहे हैं.
पढ़ें: सलमान के साथ फिल्म नहीं कर रहा हूं, पता नहीं ये अफवाहें कहां से आ रही हैं : राम चरण
बता दें कि फिल्म के प्रोड्यूसर लीड एक्टर राम चरण और उनके पिता चिरंजीवी हैं. 'रंगस्थलम' को बनाने के लिए कुल बजट 450 मिलियन डॉलर यानी लगभग 300 करोड़ रुपए लग गए. इसका पूरा नाम 'रंगस्थलम 1985' हैं. राम चरण फिल्म में एक गांव वाले का रोल अदा कर रहे हैं. पोस्टर में वह काफी मस्ती भरे अंदाज और लुंगी, बनियान और गमछे में नाचते हुए दिख रहे हैं.
VIDEO: चिरंजीवी के बेटे की शादी में उमड़ा बॉलीवुड
पहला लुक जारी होते ही ट्विटर पर ट्रेंडिंग में हैं.
गुरुवार को राम चरण के द्वारा जारी किए गए पोस्टर में 'चिठ्ठी बाबू' कंधे पर मटकी ले जाते हुए दिख रहे हैं. फिल्म में अन्य कास्ट अनसुया भारद्वाज, रंभा और जगपति बाबू भी हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Rangasthalam 1985 Movie, Rangasthalam 1985 Release Date, Rangasthalam Movie First Look Poster, Rangasthalam, Ram Charan, Chitti Babu, 30th March 2018