विज्ञापन
This Article is From Apr 11, 2022

रणबीर आलिया की शादी की तैयारियां शुरू, दुल्हन की तरह सजा आरके स्टूडियोज...देखें वीडियो

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें आरके स्टूडियोज दुल्हन की तरह सजा नजर आ रहा है. इस वीडियो में आप पेड़ों पर सजी लाइट्स देख सकते हैं. सजावट बहुत ही खूबसूरत दिख रही है.

दुल्हन की तरह सजा आरके स्टूडियोज
नई दिल्ली:

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इन दिनों अपनी शादी की वजह से खूब सुर्खियों में बने हुए हैं. इंटरनेट पर दोनों की शादी को लेकर बाजार गर्म है. फैन्स को भी दोनों की शादी का बेसब्री से इंतजार है. वे आलिया और रणबीर की शादी से जुड़ी छोटी सी छोटी डिटेल जानना चाहते हैं. ऐसे में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें आरके स्टूडियोज दुल्हन की तरह सजा नजर आ रहा है. इस वीडियो में आप पेड़ों पर सजी लाइट्स देख सकते हैं. सजावट बहुत ही खूबसूरत दिख रही है, जिसे देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दी है.

हालांकि इससे पहले जब नीतू कपूर से आलिया और रणबीर की शादी को लेकर सवाल किया गया था, तो उन्होंने कहा था, "जब यह सब होगा तब मैं जोरों से चिल्लाकर इसका ऐलान करना चाहूंगी, लेकिन आजकल के बच्चे थोड़ा अलग हैं. दोनों की अपनी निजी जिंदगी है. वैसे तो दोनों कब शादी कर लें नहीं पता, लेकिन हां मैं इतना कहूंगी की शादी जल्द ही होगी, और ये जल्द ही हो ऐसी मैं कामना करूंगी". नीतू कपूर के इस बयान पर भी इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग चुटकी लेते दिखे. 

एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है, 'उस दिन तो नीतू कपूर बोल रही थी भगवान जानता है कब है शादी और अब ये. भाई अच्छा तरीका है वेडिंग को हाइप करने का'. वहीं एक और यूजर ने लिखा है, 'आलिया ने मेहंदी लगा ली? प्लीज उसका वीडियो डालो'. वहीं एक और यूजर लिखते हैं, 'क्या सच में शादी है?'. इस तरह से लोगों के ढेरों कमेंट्स इस वीडियो पर आए हैं.

ये भी देखें: शाहिद कपूर, मृणाल ठाकुर, दिशा पटानी के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए ये बॉलीवुड सेलेब्स

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ranbir Kapoor, Alia Bhatt, Ranbir Alia Wedding, Rk Studios, Ranbir Alia Wedding Preprations, Ranbir Kapoor Wedding, Alia Bhatt Wedding, Ranbir Kapoor Age, Alia Bhatt Age, Ranbir Kapoor News, Alia Bhatt Instagram, Neetu Kapoor, Rishi Kapoor
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com