राकेश बेदी फिलहाल धुरंधर 2 की सक्सेस इंजॉय कर रहे हैं. पहले पार्ट में तो तारीफ मिली ही लेकिन दूसरे पार्ट में तो राकेश फिल्म की जान बनकर उभरे हैं. जितनी तारीफ रणवीर सिंह को मिल रही है उतना ही पसंद राकेश बेदी को भी किया जा रहा है. भले ही इस वक्त खूब तारीफ मिल रही है लेकिन एक वक्त राकेश बेदी को सारा अर्जुन के साथ एक वीडियो की वजह से काफी ट्रोल किया गया था. ट्रोल क्या आप यूं समझिए कि धुरंधर के ट्रेलर लॉन्च का वीडियो ऐसा वायरल हुआ कि कंट्रोवर्सी ही हो गई थी.
क्या हुआ था इवेंट के दौरान ?
धुरंधर ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान राकेश बेदी कोस्टार सारा अर्जुन को मिलने के लिए झुकते हैं. ये छोटी सी क्लिप सोशल मीडिया पर ऐसी वायरल हुई कि अलग अलग बातें बनने लगीं. कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ये दावा करने लगे कि 71 साल के राकेश बेदी ने सारा अर्जुन के कंधे पर किस किया. इस अफवाह ने राकेश बेदी को लेकर एकदम नेगेटिव माहौल बना दिया. उन्हें खूब ट्रोल किया जाने लगा. बता दें कि धुरंधर में राकेश सारा के पिता के रोल में थे.

Photo Credit: rakesh bedi
राकेश बेदी ने हाल में रेड एफएम पॉडकास्ट में इस बारे में बताया. उन्होंने कहा, एक छोटा सा इन्सिडेंट है. वो मेरी बच्ची है धुरंधर में जो लड़की मेरी बेटी का रोल कर रही है, सारा अर्जुन. मैंने उसके साथ कितना काम किया है फिल्म में. तो वो जितनी बार भी आई मैं उसके गले मिलके माथे पे किस किया एक बेटी की तरह. ये एक एक्टर का फर्ज भी होता है सीनियर एक्टर का कि ये छोटी से बच्ची थोड़ा सा कम्फर्टेबल कर दूं मैं. वह कुछ ऐसा था जैसे बेटा सब ठीक है, तुम कैसी हो?
उन्होंने आगे कहा, वो ट्रेलर लॉन्च पर वो लड़की स्टेज पर आई, मैं उसको ऐसे ही किस किया और लोगों ने कितना लिखा उसके पारे में कि राकेश बेदी किस कर रहा है. अरे भाई मैं उसको हमेशा ही ऐसे करता हूं. बाकी लोगों ने जवाब दिया बाद में कि आप राकेश जी के बारे में ऐसा नहीं बोल सकते.

उन्होंने कहा, लोगों को तो कुछ बहाना चाहिए, चीज चाहिए बोलने के लिए, किसके बारे में लोग नहीं बोलते. कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना. बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब राकेश ने इस बारे में बात की. उन्होंने पहले भी उस वीडियो को एक्सप्लेन कर चुके हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं