विज्ञापन
This Article is From Aug 12, 2022

राजू श्रीवास्तव को एक्सरसाइज करते हुए पड़ा दिल का दौरा, स्थिति गंभीर, एम्स में हुए भर्ती

 कॉमेडियन-एक्टर राजू श्रीवास्तव दिल्ली में एम्स के (आईसीयू) में वेंटिलेटर पर हैं. उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. 58 वर्षीय स्टैंड-अप कॉमेडिन को बुधवार को दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था और बाद में उनकी एंजियोप्लास्टी हुई.

राजू श्रीवास्तव को एक्सरसाइज करते हुए पड़ा दिल का दौरा, स्थिति गंभीर, एम्स में हुए भर्ती
राजू श्रीवास्तव को पड़ा दिल का दौरा
नई दिल्ली:

 कॉमेडियन-एक्टर राजू श्रीवास्तव दिल्ली में एम्स के (आईसीयू) में वेंटिलेटर पर हैं. उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. 58 वर्षीय स्टैंड-अप कॉमेडिन को बुधवार को दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था और बाद में उनकी एंजियोप्लास्टी हुई थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक राजू श्रीवास्तव की हालत गंभीर बनी हुई है और आईसीयू में वेंटिलेटर पर हैं. प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया के रिपोर्ट के मुताबिक कॉमेडियन का इलाज एम्स में कार्डियोलॉजी विभाग के प्रोफेसर डॉ नीतीश नाइक कर रहे हैं.

राजू श्रीवास्तव के चचेरे भाई अशोक श्रीवास्तव ने बुधवार शाम कहा था कि व्यायाम के दौरान उनको दिल का दौरा पड़ा."वह नियमित व्यायाम कर रहे थे और जब वह ट्रेडमिल पर थे, तो वह अचानक गिर गए. उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उन्हें तुरंत एम्स अस्पताल ले जाया गया." उनकी पत्नी शिखा श्रीवास्तव दिल्ली पहुंची हैं.

1980 के दशक के बीच में मनोरंजन उद्योग में एक्टिव रहे राजू श्रीवास्तव को 2005 में स्टैंड-अप कॉमेडी शो "द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज" के पहले सीज़न में भाग लेने के बाद पहचान मिली. वह "मैंने प्यार किया", "बाजीगर", "बॉम्बे टू गोवा" (रीमेक) और "आमदानी अठानी खरचा रुपैया" जैसी हिंदी फिल्मों में दिखाई दिए. वह "बिग बॉस" सीजन तीन के कंटेस्टेंट में से एक थे. राजू श्रीवास्तव फिल्म विकास परिषद उत्तर प्रदेश के वर्तमान अध्यक्ष हैं.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Raju Srivastava, Raju Srivastava Admitted In AIIMS, Raju Srivastava Age, Raju Srivastava AIIMS Delhi, Raju Srivastava Best Comedy, Raju Srivastava Cardiac Arrest
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com