विज्ञापन

राजपाल यादव 30 दिन बाद फिर जाएंगे जेल? तिहाड़ से निकलते ही रुआंसे हुए एक्टर, सोनू सूद नहीं इनका लिया नाम

Rajpal Yadav News: राजपाल यादव के केस में क्या एक महीने बाद फिर जेल जाने का पेंच समझते हैं आप? किस शर्त पर मिल सकती है पर्मानेंट रिहाई.

राजपाल यादव 30 दिन बाद फिर जाएंगे जेल? तिहाड़ से निकलते ही रुआंसे हुए एक्टर, सोनू सूद नहीं इनका लिया नाम
राजपाल यादव दोबारा जाएंगे जेल?
Social Media
नई दिल्ली:

राजपाल यादव 17 फरवरी की शाम दिल्ली की तिहाड़ जेल से रिहा हुए. वह चेक बाउंस मामले में फंस हैं. दरअसल 2010 में उन्होंने अता पता लापता नाम से एक फिल्म बनाने के लिए कर्ज लिया था. फिल्म फ्लॉप रही और वादे के मुताबिक राजपाल पैसा नहीं लौटा पाए यहीं से ये मामला बढ़ता गया और एक विवाद बन गया. तारीख पर तारीख के बाद राजपाल यादव ने 5 फरवरी को सरेंडर किया और इसके बाद उन्हें दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद कर दिया गया. करीब 12 दिन बाद उन्हें जमानत मिली. जमानत याचिका को लेकर पहली सुनवाई 12 फरवरी को हुई लेकिन कोर्ट ने राहत नहीं दी. अगली सुनवाई 16 फरवरी को हुई और फाइनली कुछ शर्तों के साथ कोर्ट ने राजपाल यादव को जमानत दी.

कोर्ट ने राजपाल यादव को किस शर्त पर दी जमानत?

अब इस मामले में कोर्ट ने राजपाल यादव को राहत दी लेकिन यह सिर्फ अंतरिम जमानत है. कोर्ट ने उन्हें 18 मार्च तक की ही आजादी दी है. ये जमानत भी उन्हें 19 फरवरी को शाहजहांपुर में अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए दी गई है. राजपाल यादव के वकील ने हाईकोर्ट को बताया कि उन्होंने डेढ़ करोड़ रुपये का डिमांड ड्राफ्ट जमा करवा दिया है. 

बता दें कि कोर्ट ने उन्हें पासपोर्ट सरेंडर करने का आदेश भी दिया है. वह बिना इजाजत के देश से बाहर नहीं जा सकते. इस मामले में सुनवाई 18 मार्च को होनी है. 16 फरवरी को सुनवाई के दौरान जज ने कहा, हम आपको सजा पर अंतरिम रोक दे रहे हैं. यह अगली सुनवाई की तारीख तक लागू रहेगी. अगर एक्टर ने 18 मार्च से पहले पूरी रकम चुका दी तो उन्हें परमानेंट रिहाई मिल जाएगी.

यह भी पढ़ें: राजपाल यादव को 5 करोड़ कर्ज देने वाले बिजनेसमैन ने सुनाई आपबीती, बोले- मैं एक्टर के घर जाकर रोया-गिड़गिड़ाया लेकिन

अगर राजपाल कोर्ट की बात नहीं मानते हैं या फिर सुनवाई की तारीख के दिन हाजिर नहीं होते हैं तो उन्हें दोबारा जेल जाना पड़ सकता है. 17 फरवरी को जेल से बाहर आते वक्त राजपाल यादव ने कहा था कि कोर्ट जब जहां बुलाएगा वह हाजिर होंगे. देखना होगा कि वह 18 मार्च से पहले इस मामले को सुलझा लेते हैं या फिर इसमें कोई नया एंगल जुड़ता है.

जेल से बाहर आकर हुए भावुक

राजपाल यादव 17 फरवरी को जेल से बाहर आए. बाहर आने के बाद कानून दांव पेंच से जुड़े सवालों पर उन्होंने अपने वकील भास्कर उपाध्याय को आगे किया लेकिन अपने दिल की बात उन्होंने सामने रखी. उन्होंने कहा इंडस्ट्री में 27 साल हो गए हैं 200-250 फिल्में कर चुका हूं. मुझे बॉलीवुड का सपोर्ट है बच्चा-बच्चा मेरे साथ है. मैं सभी का धन्यवाद करना चाहता हूं.   
   
यह भी पढ़ें: जेल से रिहा होने के बाद सबसे पहले किससे मिलेंगे और कहां जाएंगे राजपाल यादव - Exclusive

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajpal Yadav, Rajpal Yadav News, Rajpal Yadav Update, Rajpal Yadav Case, Rajpal Yadav Cheque Bonus Case
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com