rajpal Yadav Tv Show : राजपाल यादव बीते दिनों अपनी जेल यात्रा को लेकर चर्चा में रहे. एक्टर ने 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस केस में तिहाड़ जेल में सरेंडर किया था. हालांकि उन्हें कोर्ट से अस्थाई राहत मिल गई है और अब वह बाहर है. आज हम राजपाल यादव के उन दिनों की बात करने जा रहे हैं, जब उन्होंने अपने दमदार एक्टिंग से टीवी पर धमाल मचा दिया था. 90 के दशक में राजपाल ने काम करना शुरू किया लेकिन उन्हें सफलता मिली इस दशक के आखिरी के सालो में, जब उन्होंने प्रकाश झा का एक टीवी शो किया, जिसमें वह लीड रोल में थे. हम बात कर रहे है दूरदर्शन पर आने वाले शो 'मुंगेरी के भाई नौरंगीलाल' की.

'मुंगेरी के भाई नौरंगीलाल' शो में राजपाल लीड रोल में थे. ये शो 90 के दशक के मशहूर शो 'मुंगेरी के हसीन सपने' का सीक्वल था. दूरदर्शन के समय में ये शो बड़ा हिट रहा और राजपाल के किरदार को बेहद पसंद किया गया. उनके कॉमिक टाइमिंग, बॉडी लैंग्वेज और शानदार अभिनय ने दर्शकों का दिल जीत लिया था. शो का खुमार ऐसा था राजपाल उस वक्त बॉलीवुड स्टार्स से भी अधिक पॉपुलर हो गए थे.
मनोज बाजपेयी और रवीना टंडन से अधिक मशहूर राजपाल!
राजपाल यादव ने शो को लेकर एक मजेदार किस्सा एक बार शेयर किया था. उन्होंने कहा कि 1999 में उन्हें रवीना टंडन और मनोज बाजपेयी के साथ शूल फिल्म मिली. फिल्म की शूटिंग बिहार में हो रही थी. शूटिंग के दौरान करीब 5 लाख लोग शूट देखने पहुंच गए थे. भीड़ बेहद एक्साइटेड थी, सत्या के बाद मनोज बड़े स्टार बन चुके थे. वहीं रवीना भी बेहद पॉपुलर थीं. लेकिन तब सब लोग चौंक गए जब भीड़ नौरंगी-नौरंगी कह कर चिल्लाने लगी.
जब शो बीच में छोड़ चली गई मां
राजपाल ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि उस शो के एक सीन में उन्हें थप्पड़ पड़े थे. ये सीन उनकी मां को इतना परेशान करने लगा कि वह टीवी के सामने से हट गई. उन्होंने बताया, 'मैं 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' के शाहरुख और अमरीश पुरी के आखिरी सीन का सपना देख रहा था, जिसमें शाहरुख खान की पिटाई होती है. चूंकि मैं सपने में शाहरुन बना था, इसलिए बॉस मिस्टर सेठी से कई बार मुझे थप्पड़ पड़ते हैं. मेरी मां टीवी पर मुझे पिटता देखकर डर गईं और उठकर बाहर चली गईं. मैंने उन्हें बाद में समझाया कि यह सिर्फ एक्टिंग है. लेकिन वह दोबारा देखने नहीं बैठीं'. राजपाल ने कहा कि दर्शकों को हंसाने के लिए हमें कई बार इस तरह की चीजें करनी पड़ती हैं.
यह भी पढें:
आइरा खान की पति से हुई AC को लेकर लड़ाई, आमिर खान की बेटी ने नूपुर शिखरे को निकाला घर से बाहर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं