रजनीकांत (Rajinikanth) ने तमिलनाडु में शराब की दुकानों को दोबारा खोलने के खिलाफ सत्तारुढ़ अन्नाद्रमुक ( AIADMK) को यह कहते हुए चेतावनी दी है कि यदि ऐसा हुआ तो पार्टी को अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों में जीतकर फिर से सत्ता में आने का सपना नहीं देखना चाहिए. रजनीकांत (Rajinikanth) ने ट्वीट कर सरकार से राजस्व सृजन के वैकल्पिक साधनों पर काम करने को भी कहा.
இந்த நேரத்தில் அரசு டாஸ்மாக் கடைகளை மறுபடி திறந்தால் மீண்டும் ஆட்சிக்கு வரும் கனவை மறந்து விட வேண்டும். தயவுகூர்ந்து #கஜானாவை_நிரப்ப_நல்ல_வழிகளை_பாருங்கள்
— Rajinikanth (@rajinikanth) May 10, 2020
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
मद्रास उच्च न्यायालय ने राज्य में शराब की दुकानें बंद रखने के निर्देश दिए थे जिसके खिलाफ तमिलनाडु सरकार ने उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खटखटाया. इसके बाद रजनीकांत (Rajinikanth) ने यह टिप्पणी की. दिग्गज अभिनेता ने ट्वीट में कहा कि अगर सरकार इस मोड़ पर टीएएसएमएसी की दुकानें खोलती है तो अन्नाद्रमुक ( AIADMK) को फिर से सत्ता में आने के सपने नहीं देखने चाहिए. उन्होंने लिखा, 'कृपया कोष भरने के बेहतर रास्तें ढूंढे.'
मद्रास उच्च न्यायालय ने कोविड-19 दिशानिर्देशों के उल्लंघन होने के आधार पर राज्य में टीएएसएमएसी(तमिलनाडु राज्य विपणन निगम) के तहत शराब की दुकानों को बंद रखने का निर्देश दिया था. तमिलनाडु सरकार शनिवार को राजस्व और वाणिज्यिक गतिविधियों में गंभीर नुकसान का तर्क देते हुए उच्च न्यायालय के आदेश को चुनौती देने के लिए उच्चतम न्यायालय पहुंची. मद्रास उच्च न्यायालय ने भारी भीड़ और सामाजिक दूरी का उल्लंघन होते देखकर शुक्रवार को राज्य में शराब की दुकानों को बंद करने का आदेश दिया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं