विज्ञापन
This Article is From Dec 12, 2017

गैंगस्टर बने रजनीकांत की फिल्म 'काला' का दूसरा पोस्टर रिलीज, अंदाज है बिल्कुल जुदा

साउथ इंडियन फिल्म के सुपरस्टार रजनीकांत की आने वाली फिल्म 'काला' का दूसरा पोस्टर रिलीज हो चुका है.

गैंगस्टर बने रजनीकांत की फिल्म 'काला' का दूसरा पोस्टर रिलीज, अंदाज है बिल्कुल जुदा
एंग्री यंगमैन के लुक में सुपरस्टार रजनीकांत
  • फिल्म 'काला' का सेकंड पोस्टर धनुष ने किया रिलीज
  • एंग्री यंगमैन के लुक में नजर आ रहे रजनीकांत
  • बर्थडे के मौके पर रिलीज हुआ दूसरा पोस्टर
नई दिल्ली: साउथ इंडियन फिल्म के सुपरस्टार रजनीकांत की आने वाली फिल्म 'काला' का दूसरा पोस्टर रिलीज हो चुका है. इस पोस्टर को एक्टर धनुष ने ट्विटर पर पोस्ट की है. पोस्टर में काले चश्मे में एंग्री लुक देते हुए नजर आ रहे हैं. 'काला' के पोस्टर में यह भी जानकारी दी गई है कि फिल्म की शूटिंग जल्द ही खत्म होने वाली है. इससे पहले इसका फर्स्ट लुक 6 महीने पहले यानी 26 मई को रिलीज हुआ था. तमिल फिल्म 'काला' के निर्माता धनुष हैं, जबकि इसके निर्देशक पा. रंजीत हैं. धनुष ने आधिकारिक तौर अपने ट्विटर पेज पर फिल्म के दो पोस्टर जारी किए हैं. एक अंग्रेजी और दूसरा तमिल भाषा में हैं. इस फिल्म का फर्स्ट लुक भी धनुष ने अपने ट्विटर अकाउंट पर रिलीज किया था. पहले पोस्टर में रजनीकांत को भयंकर अंदाज में दिखाया गया है. पोस्टर में धारावी झुग्गी की पृष्ठभूमि के साथ वह जीप में बैठे हैं. बता दें, इस नई फिल्म में रजनीकांत गैंगस्टर की भूमिका में हैं.

पढ़ें: सामने आया रजनीकांत की नई फिल्म 'काला' का पहला पोस्टर, दो लुक में आ रहे नजर

पहले ऐसी खबरें थी कि फिल्म की कहानी मुंबई के अंडरवर्ल्ड डॉन हाजी मस्तान की जिंदगी पर आधारित होगी. हालांकि, प्रोड्यूसर्स ने इस बात को नकार दिया था. बता दें, धनुष द्वारा निर्मित रजनीकांत की इस फिल्म का संगीत संतोष नारायणन देंगे. फिल्म के निर्माता फिलहाल चेन्नई में लोकप्रिय धारावी झुग्गी बस्ती को बनाने के काम में जुटे हुए हैं. फिल्म की यूनिट के सूत्र ने बताया कि 5 करोड़ रुपये के बजट में चेन्नई में धारावी सेट का निर्माण किया जा रहा है और फिल्म के मुख्य भाग की शूटिंग यहीं चल रही है.
पढ़ें: ऐश्वर्या राय बच्चन से इश्क फरमाने के बाद अब इस हीरोइन के दीवाने बने रजनीकांत

रजनीकांत की इस फिल्म में बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी अहम रोल निभाएंगी. हुमा कुरैशी ने कहा कि फिल्म में वह रजनीकांत के साथ दिखेंगी. इसमें समुथिरकानी और अंजली पाटिल जैसे सितारे प्रमुख भूमिकाओं में हैं. बताते चलें कि, 'काला' के साथ-साथ रजनीकांत की '2.0' फिल्म भी अगले साल रिलीज होगी. पहले यह फिल्म दिवाली पर रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब शायद यह फिल्म अप्रैल 2018 में रिलीज होगी. 

VIDEO: रजनीकांत से मिलीं पूनम महाजन


फिल्म '2.0' रजनीकांत की 2010 की फिल्म 'रोबोट' का सीक्वल है. इस नई फिल्म में अक्षय कुमार विलेन की भूमिका में नजर आएंगे. यह अक्षय कुमार और रजनीकांत की साथ में पहली फिल्म होगी. फिल्म में रजनीकांत डॉक्टर वासी और रोबोट चिट्टी के डबल रोल में दोबारा नजर आएंगे.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajinikanth, Kaala Movie, Kaala Movie Second Look Poster, Rajinikanth Birthday, Dhanush, Twitter
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com