विज्ञापन

Raja Shivaji Vs Ek Din Box Office Collection: सिर्फ एक दिन में ही रितेश देशमुख की फिल्म के आगे ढेर हुई जुनैद की फिल्म, कमाए इतने करोड़

Raja Shivaji Vs Ek Din Box Office Collection: रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. रिलीज के दूसरे दिन यह फिल्म अपने प्रतिद्वंद्वी 'एक दिन' को काफी पीछे छोड़कर आगे निकल गई है.

Raja Shivaji Vs Ek Din Box Office Collection: सिर्फ एक दिन में ही रितेश देशमुख की फिल्म के आगे ढेर हुई जुनैद की फिल्म, कमाए इतने करोड़
Raja Shivaji Vs Ek Din Box Office Collection

Raja Shivaji Vs Ek Din Box Office Collection: रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. रिलीज के दूसरे दिन यह फिल्म अपने प्रतिद्वंद्वी 'एक दिन' को काफी पीछे छोड़कर आगे निकल गई है. दर्शक इस ऐतिहासिक फिल्म को खूब पसंद कर रहे हैं. 'राजा शिवाजी' में रितेश देशमुख के साथ संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, महेश मांजरेकर, सचिन खेडेकर, भाग्यश्री, फरदीन खान, जितेंद्र जोशी, अमोल गुप्ते और जेनेलिया देशमुख जैसे कलाकारों की शानदार कास्ट है.

ये भी पढ़ें: ड्रग्स की लत की वजह से संजय दत्त के हाथ से निकल गई थी ये ब्लॉकबस्टर फिल्म, सुनील और नरगिस दत्त का टूट गया था मन

राजा शिवाजी का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

'राजा शिवाजी' 1 मई को सिनेमाघरों में आई थी. दूसरे दिन यानी शनिवार को शाम 7 बजे तक फिल्म ने भारत में करीब 5.37 करोड़ रुपये की नेट कमाई कर ली थी. इससे फिल्म की कुल नेट कमाई 16.72 करोड़ रुपये पहुंच गई है, जबकि कुल घरेलू कमाई करीब 19.84 करोड़ रुपये हो गई है. अंतिम आंकड़े अभी आने बाकी हैं. 'राजा शिवाजी' पूरे देश में 4,648 शोज पर चल रही है. शनिवार को 25.4 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी रही, जो पहले वीकेंड के लिए अच्छा संकेत है. पहले दिन के मुकाबले दूसरे दिन इसमें अच्छी बढ़ोतरी दिखी है. मराठी सिनेमा के लिए यह फिल्म एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है.

एक दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

दूसरी तरफ, साईं पल्लवी और जुनैद खान की फिल्म 'एक दिन' पहले दिन 1.15 करोड़ रुपये पर ओपनिंग की, लेकिन दूसरे दिन इसमें ज्यादा उछाल नहीं आया. शाम 7 बजे तक यह सिर्फ 40 लाख रुपये ही कमा सकी. फिल्म की कुल कमाई अभी करीब 1.85 करोड़ रुपये के आसपास है. दोनों फिल्मों के आंकड़ों में काफी फर्क साफ दिख रहा है.

फिल्म के बारे में

'राजा शिवाजी' छत्रपति शिवाजी महाराज की जिंदगी पर आधारित है. रितेश देशमुख ने खुद फिल्म को लिखा है, निर्देशित किया है और मुख्य भूमिका निभाई है. फिल्म को जेनेलिया देशमुख और ज्योति देशपांडे ने प्रोड्यूस किया है. मुंबई फिल्म कंपनी और जियो स्टूडियोज के बैनर तले बनी यह फिल्म मराठी और हिंदी दोनों भाषाओं में बनी है. इसका बजट करीब 100 करोड़ रुपये बताया जा रहा है, जो मराठी सिनेमा की सबसे महंगी फिल्म है. फिल्म की शूटिंग मुंबई, सातारा, वाई, महाबलेश्वर और वेस्टर्न घाट्स के कई इलाकों में हुई. इसे फरवरी 2024 में आधिकारिक तौर पर घोषित किया गया था.
 

लेखक के बारे में
img
आनंद कश्यप
Senior News Writer
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Raja Shivaji Box Office Collection, Ek Din Box Office Collection, Raja Shivaji Vs Ek Din Box Office Collection, Raja Shivaji Vs Ek Din Collection
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com