अजय देवगन की फिल्में अब भी बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचा रही हैं. आलम ये है कि उनकी एक हिट फिल्म के बाद अगली फिल्म और भी ज्यादा हिट साबित हो रही है. हाल में रिलीज हुई फिल्म रेड 2 ने भी कुछ ऐसा ही कर दिखाया है. अजय देवगन की फिल्म रेड 2 बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. इसने अजय देवगन की मूवी शैतान को भी कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया है. और, अजय देवगन के करियर की छठी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है. फिल्म ने गुरुवार को रिलीज होते ही 19.25 करोड़ रुपये की जोरदार ओपनिंग की और उसके बाद भी वीकेंड और बाकी दिनों में अच्छी पकड़ बनाए रखी.
रेड 2 ने मारा मैदान
रेड 2, 2018 में आई रेड का सीक्वल है. इसमें अजय ने फिर से ईमानदार इनकम टैक्स ऑफिसर अमय पटनायक का किरदार निभाया है. फिल्म में रितेश देशमुख और वाणी कपूर भी नजर आए. इसका निर्देशन रा कुमार गुप्ता ने किया है.
अजय के फैंस और पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ के चलते फिल्म ने पहले हफ्ते में 95.75 करोड़ रुपये की कमाई की. हफ्ते के दिनों में कलेक्शन थोड़ा गिरा, लेकिन वीकेंड पर फिल्म ने फिर रफ्तार पकड़ ली. दूसरे वीकेंड में फिल्म ने 25 करोड़ रुपये और जोड़ लिए. तीसरे संडे तक फिल्म की कुल कमाई 149 करोड़ रुपये तक पहुंच गई. इस तरह रेड 2 ने शैतान को पीछे छोड़ दिया, जिसने 148.21 करोड़ रुपये कमाए थे. शैतान मूवी पिछले साल रिलीज हुई थी. ये एक सुपरनैचुरल थ्रिलर थी. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा परफॉर्म किया था. लेकिन रेड 2 के कमाई के मामले मेंससे थोड़ा आगे निकल गई.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
इन फिल्मों ने की जबरदस्त कमाई
अब अजय देवगन की टॉप 7 हिंदी फिल्में इस तरह हैं:
1. तानाजी: द अनसंग वॉरियर – 277.75 करोड़
2. सिंघम अगेन – 247.86 करोड़
3. दृश्यम 2 – 239.67 करोड़
4. गोलमाल अगेन – 205.69 करोड़
5. टोटल धमाल – 155.67 करोड़
6. रेड 2– 149 करोड़
7. शैतान – 148.21 करोड़
रेड 2 की खास बात यह है कि IPL सीजन और नई फिल्मों के बावजूद इसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी पकड़ बनाए रखी. अजय देवगन के लिए यह एक और हिट साबित हुई है. सिंघम अगेन और शैतान के बाद अब रेड 2 ने भी बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिखाया है. अब उनके फैंस को अगली फिल्म दे दे प्यार दे 2 का इंतजार है. इस फिल्म में भी आर. माधवन हो सकते हैं. और, रकुल प्रीत सिंह भी इस फिल्म में फिर से नजर आएंगे. यह फिल्म 14 नवंबर को रिलीज होने वाली है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं