विज्ञापन
This Article is From Jan 16, 2019

एक्ट्रेस राधिका आप्टे ने Bollywood में अपनी एक्टिंग को लेकर दिया यह बयान

बॉलीवुड (Bollywood) एक्ट्रेस राधिका आप्टे (Radhika Apte) की आने वाली फिल्म 'बॉम्बैरिया' है. राधिका आप्टे ने अपनी फिल्म और अभिनय को लेकर एक बयान दिया है.

एक्ट्रेस राधिका आप्टे ने Bollywood में अपनी एक्टिंग को लेकर दिया यह बयान
बॉलीवुड (Bollywood) एक्ट्रेस राधिका आप्टे (Radhika Apte).
  • राधिका आप्टे फिल्म 'बॉम्बैरिया' में आएंगी नजर
  • उन्होंने कहा कि अभिनय एक खोजी काम की तरह होता है
  • राधिका आप्टे ने फिल्म 'बॉम्बैरिया' के प्रचार के दौरान कही यह बात
मुंबई:

बॉलीवुड (Bollywood) एक्ट्रेस राधिका आप्टे (Radhika Apte) की आने वाली फिल्म 'बॉम्बैरिया' है. राधिका आप्टे ने अपनी फिल्म और अभिनय को लेकर एक बयान दिया है. राधिका आप्टे (Radhika Apte) का कहना है कि अभिनय एक खोजी काम की तरह होता है, क्योंकि यह जिंदगी में कई चीजों के बारे में जानने में मदद करता है. राधिका आप्टे (Radhika Apte) ने आगामी फिल्म 'बॉम्बैरिया' के प्रचार के दौरान मंगलवार को यहां मीडिया से बातचीत की. 

रफ्तार-बादशाह के बाद नए रैपर 'भालु' ने मारी धमाकेदार एंट्री, गाने से मचा दी धूम, देखें Video

अभिनेत्री राधिका आप्टे (Radhika Apte) ने कहा, "मैं हमेशा दिलचस्प और प्रेरित करने वाले प्रोजेक्ट को चुनती हूं. एक तरह से यह किसी खोजी काम की तरह होता है, क्योंकि अभिनय के दौरान हमें जिंदगी में बहुत कुछ जानने को मिलता है, इसलिए मुझे फिल्मों के सेट पर होना सच में पसंद है." बता दें कि फिल्म 'बॉम्बैरिया' में राधिका आप्टे मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म में सिद्धांत कपूर, अक्षय ओबेरॉय, आदिल हुसैन, शिल्पा शुक्ला और रवि किशन जैसे कलाकार भी हैं. 

सपना चौधरी बनीं धांसू पुलिस ऑफिसर, बुलेट से उतरकर यूं की गुंडों की पिटाई... देखें Video

राधिका आप्टे (Radhika Apte) की फिल्म 'बॉम्बैरिया' का निर्देशन पिया सुकन्या ने किया है. हाल ही में राधिका आप्टे ने एक बयान दिया था कि उनके पास असली ज्वैलरी नहीं हैं. ज्वैलरी के नाम पर उनके पास सिर्फ एक अंगूठी है, जिसे उन्होंने खुद खरीदा. आगे उन्होंने कहा, "मेरी मां ने मेरे लिए एक मंगलसूत्र खरीदा, अब मुझे नहीं पता कि वो कहां है. राधिका आप्टे (Radhika Apte) के इस बात पर उनके फैंस को काफी हैरानी हुई थी.

VIDEO: जब 'Ghoul' स्टार राधिका आप्टे बोलीं- मुझे भूत देखने की इच्छा है

(इनपुट एजेंसी से)

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Radhika Apte, Radhika Apte Acting, Radhika Apte Video, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com