विज्ञापन
This Article is From May 17, 2018

Race 3 Hiriye: 'रेस 3' के इस सॉन्ग में सलमान खान ने दिखाया स्वैग तो जैकलीन ने किया पोल डांस

सलमान खान की फिल्म 'रेस 3' का ट्रेलर सोशल मीडिया पर सिर्फ 48 घंटों में 3.14 करोड़ बार देखा जा चुका है. अभी ट्रेलर का हैंगओवर खत्म भी नहीं हुआ है, 'रेस-3' के पहले सॉन्ग 'हीरिये' का टीजर रिलीज हो गया है.

Race 3 Hiriye: 'रेस 3' के इस सॉन्ग में सलमान खान ने दिखाया स्वैग तो जैकलीन ने किया पोल डांस
'रेस 3' में सलमान खान और जैकलीन फर्नांडिज
  • तीन करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है ट्रेलर
  • रेमो डीसूजा हैं डायरेक्टर
  • कल रिलीज होगा पहला सॉन्ग
नई दिल्ली: सलमान खान की फिल्म 'रेस 3' का ट्रेलर सोशल मीडिया पर सिर्फ 48 घंटों में 3.14 करोड़ बार देखा जा चुका है. अभी ट्रेलर का हैंगओवर खत्म भी नहीं हुआ है, 'रेस-3' के पहले सॉन्ग 'हीरिये' का टीजर रिलीज हो गया है. इस टीजर में सलमान खान और जैकलीन फर्नांडिज की कमाल की ट्यूनिंग दिख रही है, और सलमान खान जहां स्वैग दिखा रहे हैं तो वहीं जैकलीन पोल डांस के कमाल-धमाल स्टेप्स कर रही हैं. हालांकि पूरा गाना 18 मई को रिलीज होगा. सलमान खान की 'रेस 3' ईद यानी 15 जून को रिलीज होगी.

'रेस 3' रिलीज होने से पहले बोले सलमान खान, 'अगर मेरी 100 करोड़ रुपये की फिल्म फ्लॉप कहलायेगी तो...'



Video: Race 3 के ट्रेलर लॉन्च पर पहुंची सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड, सबकी निगाहें उन्हीं पर टिकीं

सलमान खान फिल्म्स और टीआईपीएस के यूट्यूब पेज पर 1.38 करोड़ और 1.17 करोड़ व्यूज हासिल करके  इंटरनेट पर छाया हुआ है. सलमान खान फिल्म्स के फेसबुक पेज पर इसे 59 लाख बार देखा गया है और इसी के साथ कुल आंकड़ा 3.14 करोड़ व्यू तक पहुंच गया है. एक बार फिर विश्वासघात की कहानी बयान करते हुए, रेस 3 के ट्रेलर में परिवार के विरोध को दिखाया गया और साथ ही कहा गया है कि 'जब आपके पास परिवार होता है तो आपको दुश्मनों की जरूर नहीं होती.'

सलमान खान ने खोला राज, 'रेस 3' में दिखेगी अमिताभ बच्चन और धमेंद्र की फिल्मों की झलक



जब सलमान खान भूल गए कौन-सी है उनकी कार, और फिर हुआ कुछ ऐसा...

'किक' की सफलता के बाद, सलमान खान और जैकलीन की ब्लॉकबस्टर जोड़ी दूसरी बार एक्शन थ्रिलर में एक साथ नज़र आने वाली है. फिल्म में सुपरस्टार सलमान खान, जैकलीन फर्नांडिज, अनिल कपूर, डेजी शाह, बॉबी देओल और साकिब सलीम जैसे कलाकार शामिल हैं.  सलमान खान फिल्म्स और रमेश तौरानी द्वारा निर्मित इस फिल्म को टिप्स फिल्म्स के बैनर तहत बनाया गया है. 'रेस 3' को रेमो डीसूजा ने डायरेक्ट किया है.

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Race 3, Salman Khan, Race 3 Hiriye Song Tease
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com