विज्ञापन

दुल्हन का ससुराल जाने से इनकार, दूल्हे को बनाया घर जमाई, नेटफ्लिक्स पर टॉप 10 में साउथ की फिल्म का तहलका

नेटफ्लिक्स टॉप 10 का फैन्स के बीच जबरदस्त क्रेज रहता है, तभी तो वो रोजाना देखते हैं कि ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर आज टॉप 10 में कौन सी फिल्में शामिल हैं. नेटफ्लिक्स इंडिया की टॉप 10 की लिस्ट में नंबर वन पर शानदार मूवी.

दुल्हन का ससुराल जाने से इनकार, दूल्हे को बनाया घर जमाई, नेटफ्लिक्स पर टॉप 10 में साउथ की फिल्म का तहलका
नेटफ्लिक्स टॉप 10 की लिस्ट में प्यार प्रेमा कल्याणम का चला जादू
Social Media
नई दिल्ली:

नेटफ्लिक्स टॉप 10 का फैन्स के बीच जबरदस्त क्रेज रहता है, तभी तो वो रोजाना देखते हैं कि ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर आज टॉप 10 में कौन सी फिल्में शामिल हैं. नेटफ्लिक्स इंडिया की 28 अगस्त की टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट में तमिल रोमांटिक फैमिली एंटरटेनर 'प्यार प्रेमा कल्याणम' ने लगातार छठे दिन पहले स्थान पर काबिज है. 21 अगस्त को सीधे ओटीटी पर रिलीज हुई इस फिल्म ने दर्शकों को अपनी ताजा कहानी, हल्की-फुल्की कॉमेडी और परिवार के बीच उलझते आधुनिक रिश्तों से बांध कर रख लिया है. आइए जानते हैं 'प्यार प्रेमा कल्याणम' में क्या है खास और टॉप 10 में शामिल हैं बाकी कौन सी फिल्में.

परंपरा को पलटा देने वाली कहानी

'प्यार प्रेमा कल्याणम' की कहानी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पावी (सान्वे मेघना) के इर्द-गिर्द घूमती है. शादी के बाद वह मायके छोड़कर ससुराल जाने से इनकार कर देती है. इसके बजाय पति एलन (स्वयं निर्देशक एलन, एक्टिंग में डेब्यू) को उसके घर शिफ्ट होना पड़ता है. इसी एक फैसले से दोनों परिवारों में सांस्कृतिक टकराव, मजेदार अफरा-तफरी और दिल छू लेने वाले पल पैदा होते हैं.

एलन ने 2018 की हिट 'प्यार प्रेमा काधल' से निर्देशन की शुरुआत की थी. इस फिल्म को उसका स्प्रिचुअल सीक्वल बताया गया है. यहां सवाल उल्टा है, लड़की घर क्यों छोड़े? पति क्यों न एडजस्ट करे? यूवन शंकर राजा का संगीत और राधिका शरतकुमार, योगी बाबू, एम.एस. भास्कर, गीता कैलासम जैसे कलाकारों ने फिल्म में जान डाल दी है. फिल्म का रनटाइम 2 घंटे 6 मिनट है. आईएमडीबी पर रेटिंग करीब 7.4 है.

टॉप 10 में कौन कौन कौन सी फिल्में?

लिस्ट में 'प्यार प्रेमा कल्याणम' के बाद दूसरे स्थान पर कॉकटेल 2 है. तीसरे पर द लास्ट सैल्यूट, चौथे पर फेसिंग एल चापो, पांचवें पर तमिल स्पोर्ट्स ड्रामा गट्टा कुश्ती 2, छठे पर द लास्ट हाउस, सातवें पर मैं वापस आऊंगा, आठवें पर इधयम मुरली, नौवें पर इक्का और दसवें पर पेड्डी है. साउथ इंडियन कंटेंट का नेटफ्लिक्स इंडिया पर बोलबाला रहता है. प्यार प्रेमा कल्याणम साबित कर रही है कि पारंपरिक मूल्यों को आधुनिक नजरिए से पेश करने वाली कहानियां अब भी दर्शकों का सबसे ज्यादा ध्यान खींचती हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pyaar Prema Kalyanam, Netflix, OTT, Hindi News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com