विज्ञापन

पीवीआर आइनॉक्स के मैनेजिंग डायरेक्टर अजय बिजली बने गायक, लांच किए तीन गाने

पीवीआर आइनॉक्स के मैनेजिंग डायरेक्टर अजय बिजली अब बिजनेसमैन नहीं, बल्कि गायक के रूप में नई पहचान बना रहे हैं. अमित त्रिवेदी के संगीत और शैली के लिखे बोलों के साथ रिलीज हुए उनके तीन गाने ‘रब रखा’, ‘शुक्रिया’ और ‘दिल करे हाए हाए’ चर्चा में हैं.

पीवीआर आइनॉक्स के मैनेजिंग डायरेक्टर अजय बिजली बने गायक, लांच किए तीन गाने
अजय बिजली फोटो

पीवीआर आइनॉक्स के मैनेजिंग डायरेक्टर अजय बिजली को लोग बतौर एक बिजनेसमैन जानते हैं, लेकिन अब लोगों को नजर आएंगे अलग रूप में और वो है एक गायक का किरदार, अजय बिजली ने लॉन्च किए बतौर गायक अपनी आवाज में गाये हुए गाने. हाल ही में उनके तीन गाने बाजार में नजर आएंगे जिनमे से एक है रब रखा, दूसरा है शुक्रिया और तीसरा गाना है दिल करे हाए हाए, वार्नर ब्रदर्स इनका गानों का डिस्ट्रीब्यूशन कर रहा है, गाने लिखे है शैली ने जिन्होंने उड़ता पंजाब जैसी फिल्मों के गाने लिखे हैं और संगीत है अमित त्रिवेदी का.

सवाल: सबसे पहले बधाई, क्योंकि हम आपको एक अलग रूप में देख रहे हैं, एक गायक के तौर पर.

अजय बिजली: यह अवतार मेरा मुख्य व्यवसाय के अलावा एक जुनून है जिसे मैं आगे बढ़ा रहा हूँ. बचपन से मुझे गाने का शौक रहा है, बैंड्स में रहा हूँ, और कवर गाने भी काफी किए हैं. अब वक्त आ गया था कि कुछ मौलिक चीजें लाई जाएं. बहुत से संगीतकारों और संगीत निर्देशकों के गाने हम गाते हैं, तो मैंने सोचा कि मुझे भी कुछ मौलिक शुरू करना चाहिए.

सवाल: इतना वक्त क्यों लगा? बाकी गायकों के पास निर्माताओं या पैसे की कमी होती है, आपके पास तो वो भी नहीं था.

अजय बिजली: हर चीज का समय होता है. मेरी पीवीआर चलाने की और परिवार की बड़ी जिम्मेदारियां हैं, तीन बड़े बच्चे हैं. समय निकालना पड़ता है, मैं सुबह जल्दी उठकर रियाज करता हूँ और दफ्तर के बाद भी बैंड के साथ समय बिताता हूँ. कुछ संगीतकारों जैसे शेखर रावजियानी और अमित त्रिवेदी के साथ काम करने का मौका मिला, जिससे यह सफर आगे बढ़ा.

सवाल: रियाज आप कब से और कितने वक्त से करते आ रहे हैं?

अजय बिजली: कोविड के दौरान इसमें एक बड़ा अंतराल आ गया था, क्योंकि पहले सब यदा-कदा होता था. लेकिन कोविड के बाद मैंने इसे गंभीरता से लिया और एक अमेरिकी अंग्रेजी शिक्षक और एक हिंदी गुरु से नियमित प्रशिक्षण शुरू किया. अब मैं रोज रियाज करता हूँ और दिन में एक भी दिन चूकता नहीं हूँ.

सवाल: जो तीन गाने आपने रिलीज किए हैं- 'रब रखा', 'शुक्रिया', और 'दिल करे हाए हाए'- इनका चयन कैसे किया?

अजय बिजली: सबसे पहले 'दिल करे हाए हाए' बना, जब मेरे एक दोस्त की शादी थी और उन्होंने मुझे गाने के लिए कहा. फिर मैंने 10-15 गानों का संग्रह बनाया और सोचा कि एक बड़ी भारतीय शादी के माहौल जैसा गाना होना चाहिए जिसमें सब कुछ हो. फिर शैली जी के साथ मिलकर और अमित त्रिवेदी के संगीत के साथ यह गाना तैयार हुआ जिसे वार्नर ब्रदर्स ने रिलीज किया. बाद में 'रब रखा' और 'शुक्रिया' जैसे गहरे और रूहानी गाने भी चुने गए.

सवाल: वार्नर ब्रदर्स के पास जाने के बाद, क्या एक नए गायक के तौर पर आपको भी संघर्ष करना पड़ा?

अजय बिजली: मैं एक गायक के तौर पर गया था और चाहता था कि लोग मेरे साथ ईमानदार रहें. कुछ लोगों की शारीरिक भाषा से लगा कि वे इसे गंभीरता से नहीं ले रहे क्योंकि मैं पीवीआर का संस्थापक हूँ. लेकिन जब वार्नर ब्रदर्स ने 'दिल करे हाए हाए' और 'रब रखा' सुने, तो उन्हें लगा कि यह उनके पोर्टफोलियो के लिए एक अच्छी और मूल्यवान प्रविष्टि है.

सवाल: कभी भी आप, क्योंकि आप फिल्मों के बिजनेस से जुड़े हैं, कभी भी फिल्में आती थीं, तो आप कभी आपका दिमाग यह बात बोलता था कि यार इस फिल्म का गाना हिट होगा या इसका गाना नहीं चलेगा या यह गाना बहुत कमाल का है?

अजय बिजली: मेरे पास समझ थी इतनी. जब मैंने 'आयशा' के गाने सुने थे, तो मैं बहुत उत्साहित हुआ था, और जब मैंने 'जाने तू' के गाने सुने थे, जब मैंने आमिर खान के साथ 'जाने तू' करी, तब मैं बैठ जाता था और जब हमने वो करी 'तारे जमीन पर', तो शंकर-एसान-लॉय और प्रसून ने गाना लिखा 'तारे जमीन पर' जो मुख्य थीम सॉन्ग था. तो मतलब मैं थोड़ा-बहुत उनसे बात कर सकता था कि यह गाना बहुत अच्छा है. 

जब भी उन्हें मेरी सलाह की जरूरत पड़ी, मुझे लगा कि यह बहुत अच्छा है. कोई नहीं जानता पिक्चर कैसी चलेगी, वो तो किसी को मालूम बंद मुट्ठी होती है, आपको मालूम है. पर म्यूजिकली मुझे लग रहा था कि ये सारी पिक्चर में म्यूजिक बहुत स्ट्रॉन्ग है, और वही हुआ इनमें. अगर आप देखिए 'आयशा' का म्यूजिक आज तक लोग जानते हैं, 'जाने तू' का म्यूजिक बहुत कमाल का था, 'तारे जमीन पर' के म्यूजिक कमाल था. तो म्यूजिक ने एक बड़ा रोल निभाया मेरे लिए, फिल्मों को सेलेक्ट करने में भी.

सवाल: आखिरी चीज, कोई फिल्म प्रोड्यूसर आया आपके पास कि भाई हमारी फिल्म के गाने गा दीजिए?

अजय बिजली: ( हंसते हुए ) और अगर आएंगे भी तो मुझे लगता नहीं मैं गाऊंगा. देखते हैं, इंसान को हर चीज के लिए खुला होना चाहिए. क्योंकि बॉलीवुड म्यूजिक की जो फिल्मों का म्यूजिक है, हमारे यहां हिंदुस्तान में कहा जाता है कि उसकी रीच बहुत ज्यादा है. अगर कोई अप्रोच करेगा, क्यों नहीं गाएंगे? अप्रोच करेगा और अच्छा पेमेंट करेगा, तभी कीजिए.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ajay Bijli, Entertainment, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com